Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

On: April 28, 2026 12:15 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कोनार नदी से बरामद हुए दो युवतियों और एक युवक के शव, 23 अप्रैल से थे लापता, आम तोड़ने निकले थे, फिर नहीं लौटे घर, एसपी ने दिए जांच के आदेश, प्रेम प्रसंग का भी एंगल आया सामने

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज खबर सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता गांव से पिछले कई दिनों से लापता तीन युवाओं के शव सोमवार की शाम पौता-डेमोटांड जंगल के समीप कोनार नदी से संदिग्ध अवस्था में बरामद किए गए हैं। एक साथ तीन शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और मामले ने अब एक गहरा रहस्यमयी मोड़ ले लिया है। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

नदी से बरामद शवों की पहचान खुशी परवीन (निवासी- पौता), सानिया परवीन (निवासी- मंडई) और मो. आदिल हुसैन (निवासी- सुलताना) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतका खुशी परवीन का निकाह अगले महीने (मई) में होना तय हुआ था। इसी सिलसिले में उसने अपनी ममेरी बहन सानिया और रिश्तेदार आदिल को घर बुलाया था। 23 अप्रैल को तीनों घर से बगीचे में आम तोड़ने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने 24 अप्रैल को मुफस्सिल थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

Also Read: बाइक सवार दंपति पर फायरिंग: पत्नी की मौत, पति घायल, पति समेत ससुराल वालों पर FIR

इस पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है। मृतका खुशी के भाई शाहिद अंसारी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने खोजबीन के नाम पर उनसे 4500 रुपये लिए और बाद में यह कहकर गुमराह कर दिया कि “बच्चे सुरक्षित हैं और अजमेर शरीफ पहुंच गए हैं।” इतना ही नहीं, परिजनों का यह भी दावा है कि एक तथाकथित यूट्यूबर और दलाल ने बच्चों को खोजने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा है कि जहां से शव मिले हैं, वहां ग्रामीण पहले भी खोजबीन कर चुके थे, लेकिन तब वहां कुछ नहीं मिला था। ऐसे में शवों का अचानक वहां मिलना मामले को बेहद संदिग्ध बनाता है।

मामले की गंभीरता और पुलिस पर लगे आरोपों को देखते हुए हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच का जिम्मा एडीशनल एसपी अमित कुमार और एसडीपीओ अमित आनंद को सौंपा है। एसपी ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि मृतकों में से एक युवक और युवती कथित तौर पर आपस में शादी करना चाहते थे। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के सटीक कारणों और समय का पता चल सके। पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसे सहित सभी संभावित एंगल्स से इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का कहर: रात में बिरयानी और तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत!

बाइक सवार दंपति पर फायरिंग: पत्नी की मौत, पति घायल, पति समेत ससुराल वालों पर FIR!

ठेला-खोमचा वालों से ‘अवैध वसूली’ का आतंक: माथे पर नींबू बेचने वाले गरीब से भी मांगे गए 100 रुपये!

लोहरदगा: गौमाता को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग, हस्ताक्षर अभियान के साथ अनुमंडल कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

भीषण गर्मी में प्यास से तड़पता मोर गांव पहुंचा, ग्रामीण ने बचाई जान

महिला पर्यवेक्षिका में चयनित रानी बॉबी कुमारी को घर पहुंचकर दी गई बधाई

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न

Leave a Comment