डीएमसी क्लब फुटबॉल मैदान में जिप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने किया उद्घाटन; उद्घाटन मैच में नोवाखाप ने 10 ओवर में बनाए थे 96 रन
मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड के मंधनिया स्थित डीएमसी क्लब फुटबॉल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला नोवाखाप और परोरिया की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें परोरिया ने जीत हासिल की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नोवाखाप ने निर्धारित 10 ओवर में 96 रन बनाए। जवाब में परोरिया की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस मौके पर मझगवां पंचायत समिति सदस्य नेपाल सिंह, फुटबॉल रेफरी उमेश यादव, जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र दांगी, आजसू प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी और ब्राह्मण समाज के महामंत्री जसवंत पांडे समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से युवाओं में अनुशासन, भाईचारा और टीम भावना विकसित होती है।
आयोजन में अध्यक्ष राहुल कुमार चंद्रवंशी, बबलू कुशवाहा और उज्ज्वल कुमार सिंह की अहम भूमिका रही। पप्पू कुमार, रवि, राहुल पांडे, रवि चंद्रवंशी, रंजन कुमार सिंह, अरुण कुमार दांगी, अंपायर विजय कुमार दांगी, विक्रम कुमार दांगी, अभिमन्यु कुमार दांगी, विकास कुमार दांगी और अवधेश पांडे समेत अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। टूर्नामेंट शुरू होने से युवाओं और खेलप्रेमियों में उत्साह है।

















Total Users : 1258821
Total views : 3122081