Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

On: April 28, 2026 12:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एनएच-522 और एनएच-22 घंटों जाम, मुआवजे के आश्वासन के बाद खुला रास्ता

सिमरिया (चतरा)। हजारीबाग मुख्य मार्ग एनएच-522 और बालूमाथ-चतरा मार्ग एनएच-22 रविवार की शाम खून से लाल हो उठे। सिमरिया थाना क्षेत्र के कसारी मोड़ और तेतर मोड़ के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों मुख्य मार्गों को जाम कर दिया, जिससे घंटों तक वाहनों के पहिए थमे रहे। पहली घटना रविवार शाम की है। पुंडरा निवासी शिव कुमार गोस्वामी (पिता– संतोष गोस्वामी) घर से दूध लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेतर मोड़, एनएच-522 के पास एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Also Read: रफ्तार का कहर: कोयला लदे वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, एक अन्य घायल!

वहीं दूसरी घटना एनएच-22 के कसारी मोड़ के पास हुई, जहां कुरुमडाड़ी लेदहा निवासी कमलेश उरांव ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित टेलर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया सीओ गौरव कुमार और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। झामुमो नेता मनोज कुमार चंद्रा और प्रशासनिक अधिकारियों ने उग्र ग्रामीणों को समझाने के लिए लंबी वार्ता की।

Also Read: सड़क हादसा: चतरा-रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!

रविवार देर रात करीब 2 बजे वाहन मालिक द्वारा मृतक शिव कुमार के परिजनों को 35 हजार रुपये नकद और 2 लाख 65 हजार रुपये का चेक बतौर मुआवजा दिया गया, जिसके बाद वहां से जाम हटाया गया। वहीं एनएच-22 पर लगे जाम को सोमवार सुबह 11 बजे प्रशासन द्वारा आपदा राहत के तहत 10 हजार रुपये नकद, उचित मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद समाप्त कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इन घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अवैध अफीम और डोडा तस्करों की कमर तोड़ने वाले जांबाज पुलिस अधिकारी को मिला बड़ा सम्मान

पंचायत भवन में 15वें वित्त की योजनाओं की हुई गहन समीक्षा, फाइलों को खंगाला

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए बड़े फैसले

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 26 जून तक चलेगा विशेष नशामुक्ति अभियान

अस्पताल में गंदगी पर भड़के उपायुक्त, कहा— अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे सरकारी योजनाओं का लाभ

करोड़ों की महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप, किसानों के भविष्य पर संकट

थाना प्रभारी के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

अपराधी चाहे जितना बचने की कोशिश करे, कानून आखिरकार उसका पता ढूंढ ही लेता है

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया*

डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय प्रथम चरण क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं गणेश वंदना के साथ किया गया

फूलों और रोशनी से जगमगाया राम लखन हनुमान मंदिर, 15वीं वर्षगाँठ पर 5 कुमारी कन्याओं की महाआरती बनी विशेष आकर्षण

बजरंग दल लोहरदगा का सेवा संकल्प: विश्व रक्तदान दिवस पर 10 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

Leave a Comment