Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नदी में मिले बुदल के शव का राज खुला, पत्नी से अवैध संबंध के शक में हुई थी हत्या; आरोपी बालदेव गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

30 अक्टूबर को डंडे और पत्थर से हमला कर शव नदी में फेंका, एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने किया खुलासा; पुलिस को देख भागा आरोपी, दौड़ाकर पकड़ा गया, भेजा गया जेल

सिमरिया (चतरा)। जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में जयरुखरी नदी में मिले बुदल गंझू के शव का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या पत्नी से कथित अवैध संबंध के शक में की गई। इस मामले में कुठान गांव निवासी बालदेव गंझू को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने दी।

एसडीपीओ ने बताया कि बालदेव को शक था कि बुदल गंझू का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। वह दावा करता है कि उसने दोनों को दो बार एक साथ देखा था। इसी शक और गुस्से ने उसके मन में इतनी दुश्मनी पैदा कर दी कि वह बुदल को सबक सिखाने की योजना बनाने लगा।

30 अक्टूबर को आरोपी ने बुदल गंझू को बहला-फुसलाकर जयरुखरी नदी किनारे बुलाया। वहां पहुंचकर उसने डंडे और पत्थर से जमकर हमला किया, जिससे बुदल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को नदी में फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो।

शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने विशेष जांच टीम गठित की। टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर छानबीन की, जिसके बाद बालदेव गंझू पर शक गया।

पुलिस जब गिरफ्तारी के लिए आरोपी के घर पहुंची, तो वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में बालदेव ने अपराध कबूल कर लिया और पूरी वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने सिमरिया थाने में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर हत्याकांड का खुलासा किया है। शक और गुस्से में हुई इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

भरोसे की पहचान — न्यूज स्केल लाइव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में सेवा संपुष्टि को लेकर बैठक, 42 कर्मियों की सेवा संपुष्टि पर लगी मुहर

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

Leave a Comment