लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर दिया जोर
हंटरगंज (चतरा)। चतरा जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार हंटरगंज थाना पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों की स्थिति, अपराध नियंत्रण उपायों और पुलिस कार्यशैली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने सबसे पहले थाना परिसर का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, फरियादियों के लिए पेयजल व्यवस्था, अभिलेख संधारण तथा मालखाना की स्थिति की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए।
Also Read: रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद
इसके बाद उन्होंने थाना में दर्ज लंबित मामलों की फाइलों का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। एसपी ने वारंट, कुर्की-जब्ती और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। साथ ही अपराध नियंत्रण को और मजबूत बनाने तथा आमजनों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता के साथ संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार करें तथा थाना स्तर पर त्वरित न्याय और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करें। मौके पर हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार, वीरबहादुर सिंह, राजदेव पांडे, भोला साह, एएसआई अजय कुमार महतो, राजेंद्र नाथ मुंडा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। एसपी के इस निरीक्षण से थाना स्तर पर पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।























Total Users : 934680
Total views : 2685427