Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डाक कर्मियों के संगठन को मिला नया नेतृत्व, सर्वसम्मति से चुने गए जनरल सेक्रेटरी

On: April 18, 2026 7:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

संघर्ष, खेल और सेवा का सफर… शेरपुर के प्रमोद राय पहुंचे राष्ट्रीय पद पर

प्रयागराज/शेरपुर। ऑल इंडिया पोस्टल एम्प्लॉइज यूनियन, ग्रुप ‘C’ के 34वें अखिल भारतीय सम्मेलन में एक अहम फैसला लेते हुए प्रयागराज में कार्यरत शेरपुर निवासी प्रमोद कुमार राय को सर्वसम्मति से संगठन का जनरल सेक्रेटरी निर्वाचित किया गया। उनके चयन से देशभर के डाक कर्मचारियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है और इसे संगठन के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। मूल रूप से शेरपुर के रहने वाले प्रमोद कुमार राय वर्तमान में भारतीय डाक विभाग के सिविल लाइंस, प्रयागराज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे अपने मृदुभाषी स्वभाव, कुशल व्यवहार और मजबूत नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं, जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

इसे भी पढ़ेः- ए.के. इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा; हाईस्कूल में 100% रहा परिणाम, अफ्शा खातून बनीं टॉपर

प्रमोद राय का सफर केवल सेवा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खेल जगत में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वर्ष 1990–91 में वॉलीबॉल के माध्यम से उनका चयन स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ में हुआ। इसके बाद 1992–93 में निजामाबाद में आयोजित सब-जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में उनकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जिससे उनका चयन भारतीय कैंप के लिए हुआ और उन्होंने बेंगलुरु में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने जूनियर, स्कूल और यूथ नेशनल प्रतियोगिताओं में लगातार भाग लेते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें स्कूल नेशनल में स्वर्ण पदक प्रमुख रहा। वर्ष 1994 से 1997 तक स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण लेने के बाद, उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर वर्ष 1998 में उन्हें खेल कोटे से भारतीय डाक विभाग में नियुक्ति मिली।

सेवा काल के दौरान उन्होंने अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ में सक्रिय भूमिका निभाई और विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए संगठनात्मक अनुभव अर्जित किया। उनके इसी समर्पण, संघर्ष और नेतृत्व क्षमता के कारण आज वे राष्ट्रीय स्तर पर जनरल सेक्रेटरी के पद तक पहुंचे हैं। सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और कर्मचारियों के हितों की मजबूत आवाज बनेगा। प्रमोद कुमार राय को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सभी ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी पढ़ेः- “स्कूल चलो अभियान” के तहत गूँजे शिक्षा के नारे; खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की भव्य रैली

इसे भी पढ़ेः- स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

इसे भी पढ़ेः- ऑपरेशन कोतीनीर में बड़ा वार… जंगल में गूंजीं गोलियां, चार माओवादी ढेर

इसे भी पढ़ेः- ए.के. इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा; हाईस्कूल में 100% रहा परिणाम, अफ्शा खातून बनीं टॉपर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बेड़ियों में जकड़ी मासूम 15 दिन तक भटकती रही, अब जाकर पहुंची संरक्षण में

कलश यात्राओं सेउमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था में डूबे गांव-गांव

तैलीक साहू महासभा की बैठक में पंचायत कमिटी गठन, संगठन मजबूती पर जोर

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट

रेफरल अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण शुरू, किशोरियों को मिलेगा लाभ

संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया जागरूक

अनिमेश नैथानी बने चतरा के 33वें पुलिस अधीक्षक, पदभार ग्रहण करते ही दिए सख्त संकेत

भूमि विवाद में मारपीट, बुजुर्ग घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

लापता छात्र की बरामदगी में सहयोग करने वाले टोटो चालक सम्मानित

रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं

लोहरदगा जिले को मिला नया प्रशासनिक कप्तान, 43वें उपायुक्त ने संभाली कमान

Leave a Comment