Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

On: April 16, 2026 2:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सरकारी स्कूल में हेडमास्टर पर छेड़खानी का संगीन आरोप, जांच तेज

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस शिक्षक पर बच्चों को शिक्षा और सुरक्षा देने की जिम्मेदारी थी, उसी पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। शुरुआत में दो छात्राओं ने 11 अप्रैल को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल कर अपनी आपबीती बताई। इसके बाद मामला खुलता गया और जांच में सामने आया कि 12 नहीं, बल्कि 24 से अधिक छात्राएं कथित रूप से इस घटना की शिकार हुई हैं।

इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि पढ़ाई के दौरान हेडमास्टर ने उनके साथ गलत तरीके से स्पर्श किया और विरोध करने पर उन्हें धमकाया भी गया। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है। मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग और आयोग की टीम चरही पुलिस के साथ स्कूल पहुंची और जांच शुरू की। छात्राओं को बयान के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया।

इसे भी पढ़ेः- मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

घटना के विरोध में सामाजिक संगठनों ने भी कड़ा रुख अपनाया है। संपूर्ण संकट मोचन संगठन की अध्यक्ष अमीषा प्रसाद ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल निलंबन की मांग की है। वहीं चरही थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोग स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर ठोस व्यवस्था और जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

इसे भी पढ़ेः- सन्न कर देने वाला मामला: 5 दिन तक फ्लैट में महिला का सड़ता रहा शव, परिजन रहे साथ!

इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान

इसे भी पढ़ेः- भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मंजुरमती हाई स्कूल में नशामुक्ति, ईव टीज़िंग एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

Leave a Comment