Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जागरूकता मिशन की बैठक में हंगामा, महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप

On: April 13, 2026 10:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

समझौते की बात कहकर मामला शांत

पत्थलगड़ा (चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के नावाडीह पंचायत भवन में सोमवार को अखिल भारतीय जागरूकता मिशन झारखंड के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष सोनम मेहता मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मेघन दांगी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र के गरीब एवं असहाय लोगों को संगठन से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करना था। इसी को लेकर संगठन विस्तार और समिति गठन पर चर्चा की जा रही थी। इसी दौरान नावाडीह की अनिशा कुमारी ने बैठक का विरोध करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सोनम मेहता पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि समूह बनाकर गरीब महिलाओं से पैसे की ठगी की जाती है। इस दौरान उन्होंने खुलकर नाराजगी जताई। वहीं कान्हाचट्टी से आए आदित्य दांगी ने भी समान आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे भी लाखों रुपये की ठगी की गई है और संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिलता। कार्यक्रम के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसे देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाते हुए मामला शांत कराया और आपसी बातचीत से समाधान निकालने की बात कही। इस बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं। बताया गया कि अखिल भारतीय जागरूकता मिशन झारखंड की शुरुआत 20 जनवरी 2026 से की गई है, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों और पंचायतों के गांवों में गरीब लोगों को जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना है। हालांकि बैठक में लगे आरोपों के बाद संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल भी उठने लगे हैं।

इसे भी पढ़ेः- उच्च कक्षाओं में कम नामांकन पर प्रशासन सख्त

इसे भी पढ़ेः- अंचल में राजस्व कार्यों की स्थिति चिंताजनक, दाखिल-खारिज के सैकड़ों मामले लंबित, ग्रामीणों में बढ़ी नाराज़गी

इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि

इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच  

इसे भी पढ़ेः- सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित

इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा के मंदिर तक पहुँचेंगे जिले के सभी बच्चे, गिद्धौर और कान्हाचट्टी में ‘स्कूल रूआर-2026’ का शंखनाद

* सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय श्री संकट मोचन मंदिर वार्षिकोत्सव संपन्न

RJD का बड़ा दांव: ‘छात्र राजद’ अब इतिहास, तेजस्वी ने लॉन्च किया ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख के नशीले पदार्थ जब्त…

जिले में एचडीएफसी बैंक की शाखा नए परिसर में स्थानांतरित, ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

रिश्तों का खून, ममेरे भाई ने बहन को टांगी से उतारा मौत के घाट

सन्न कर देने वाला मामला: 5 दिन तक फ्लैट में महिला का सड़ता रहा शव, परिजन रहे साथ!

अलविदा ‘आशा ताई’: सुरों के एक सुनहरे युग का अंत, 92 वर्ष की आयु में दिग्गज गायिका आशा भोंसले का निधन

आधी रात का खौफनाक सच: मां ने ही ले ली दो मासूमों की जान

रिश्तों का खून: मामा पर भांजी की हत्या का आरोप

मासूम की चीखें दीवारों में दबी रहीं… नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

Leave a Comment