
किराना दूकान व मिठाई दुकान चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, चोरी के सामान के साथ एक व्यवसायी गिरफ्तार
पत्थलगडा(चतरा)। जिले के पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक में संचालित किराना दुकान व मिठाई दुकान में हुए चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरीत कारवाई करते हुए उद्भेदन कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार विकास अग्रवाल ने पत्थलगडा थाना में आवेदन देकर चोरी की सूचना थाने में देते हुए बताया कि वह सुबह जब दुकान खोला तो कई सामान इधर-उधर बिखरे हुए थे व कई सामान गायब थे। सूचना पाकर थाना प्रभारी सचिन कुमार दास दलबल के साथ दुकान पहुंचे व जांच पड़ताल शुरू की। इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच के क्रम में व्यवसायी कुणाल कुमार पिता जागेश्वर राम दांगी उर्फ जागी सेठ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी कुणाल ने अपना जुर्म कबूल किया। उसके बाद पुलिस ने उसके निशानदेहार पर उसके घर की तलाशी के दौरान चोरी के कई सामान भारी मात्रा में बरामद किया गया। उसी रात आरोपी ने एक मिठाई दुकान में भी चोरी की थी। पुलिस आरोपी कुणाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं इस चोरी कांड के उद्भेदन की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। आरोपी कुणाल का सुभाष चौक पर ही अपना एक बड़ा कपड़ा का दुकान है।






















Total Users : 806176
Total views : 2507079