गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय शनिवार को जिला गोपनीय पदाधिकारी मनु कुमार पहुंचे और प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने इचाक गांव में मनरेगा के तहत संचालित मनरेगा पार्क निर्माण कार्य की जांच की। इसके अलावा बांय गांव में डोभा, कूप तथा अबुआ आवास निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने द्वारी गांव में तिलैया आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माणाधीन भवन का स्थल निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता तथा प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला गोपनीय पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मनरेगा योजनाओं के तहत अधिक से अधिक मजदूरों को काम उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अबुआ आवास योजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया, ताकि लाभुकों को समय पर आवास का लाभ मिल सके। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव, पंचायत सचिव खुशबू लता समेत अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
जिला गोपनीय पदाधिकारी ने की योजनाओं की जांच

On: March 14, 2026 9:14 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
















Total Users : 845768
Total views : 2560738