Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

PLFI के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्टल-गोली और लेवी वसूली के दस्तावेज बरामद

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जेल में बंद उग्रवादियों के लिए करते थे काम

खूंटी: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, गोली, मोबाइल फोन और लेवी वसूली से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों में मुरहू थाना क्षेत्र के माहिल निवासी विजय भोक्ता, खूंटी थाना क्षेत्र के बेलाहाथी रोड निवासी धीरज कुमार और अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक राम, कुम्हार टोली निवासी शुभम कुमार पोद्दार, गिरजा टोली दादुल घाट निवासी निमिष गोप उर्फ हनी तथा रांची के हिनू पोखरटोली मिलन चौक निवासी राम अयोध्या शर्मा उर्फ राजा शर्मा शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, 22 राउंड गोली, कई एंड्रॉयड मोबाइल फोन और विभिन्न नामों से खरीदे गए मोबाइल फोन की रसीदें बरामद की हैं। इसके अलावा पीएलएफआई संगठन के पर्चे, लेवी वसूली का हिसाब लिखी नोटबुक, व्यवसायियों व ठेकेदारों के नाम-पते और मोबाइल नंबर की सूची, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड तथा जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।

शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खूंटी थाना क्षेत्र के तजना नदी के समीप और कालामाटी डूंगरी के पास छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे क्षेत्र के व्यवसायियों और ठेकेदारों की जानकारी जुटाकर जेल में बंद पीएलएफआई सदस्यों तक पहुंचाते थे। इसके बाद मोबाइल कॉल और व्हाट्सऐप के माध्यम से उनसे लेवी की मांग की जाती थी।

एसपी के अनुसार गिरफ्तार उग्रवादियों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिनमें —

इस कार्रवाई में एसडीपीओ वरुण रजक, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, एसआई आदित्य कुमार, राजू कुमार, सीताराम दांगी, चंदन कुमार और खूंटी थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment