टंडवा (चतरा)। टंडवा में संचालित एनटीपीसी प्लांट से कबाड़ लोहे (स्क्रैप) की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओवरलोड स्क्रैप ले जा रहे एक वाहन को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन संख्या जेएच 24 एम 4989 की जांच की। जांच के दौरान वाहन में लगभग 22 टन से अधिक स्क्रैप लोड पाया गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अवैध तरीके से स्क्रैप की निकासी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस पूरे मामले में बड़े स्तर पर गठजोड़ होने की आशंका है और काफी समय से इसी तरह के तरीके अपनाकर इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। एनटीपीसी प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। प्लांट में सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में स्क्रैप का बाहर निकल जाना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की ओर इशारा करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर प्लांट परिसर से इतनी मात्रा में स्क्रैप सुरक्षित बाहर कैसे निकल गया, इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। वहीं मामला सामने आने के 24 घंटे बाद भी एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है और अवैध निकासी में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटा है।
---Advertisement---




















Total Users : 845772
Total views : 2560742