Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

युवती का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने दी शिकायत

On: March 15, 2026 12:00 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

टंडवा (चतरा)। चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में एक युवती का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 19 वर्षीय सबिता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती पिछले करीब डेढ़ महीने से अपने प्रेमी के घर रह रही थी। बुधवार देर रात उसका शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही टंडवा पुलिस डहू पंचायत के डहुटांड़ गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में मृतका की भाभी ने टंडवा थाना में आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया है। आवेदन में प्रेमी अजय गिद, उसके पिता कुलेश्वर उरांव, मां रुबिया देवी और बहन मुनिया उरांव समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार डहुटांड़ निवासी अजय गिद और सिदपा छापर टोला निवासी सबिता कुमारी के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध था। लगभग एक साल पहले दोनों को ग्रामीणों ने साथ पकड़ लिया था, जिसके बाद पंचायत में दोनों परिवारों की सहमति से शादी कराने की बात तय हुई थी। पंचायत ने भी इस संबंध को स्वीकार कर लिया था, लेकिन किसी कारणवश शादी लगातार टलती रही। बताया जाता है कि सरस्वती पूजा के समय अजय काम के सिलसिले में बाहर चला गया था। शादी नहीं होने और प्रेमी के अचानक बाहर चले जाने से लड़की के परिजन नाराज हो गए। इसके बाद सरस्वती पूजा के दौरान ही परिजन सबिता को उसके प्रेमी के घर छोड़ आए थे और तब से वह करीब डेढ़ महीने से वहीं रह रही थी। इसी बीच बुधवार देर रात अचानक घर के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग पूरे मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 1742 केसों का किया गया निष्पादन, 1,28,28,873 रूपए की हुई राजस्व प्राप्ति 

एनटीपीसी प्लांट से अवैध स्क्रैप निकासी का मामला उजागर, ओवरलोड वाहन जब्त

खैवा बंदारू जलप्रपात को पर्यटन स्थल बनाने की पहल तेज, उप प्रमुख ने उपायुक्त को दिया धन्यवाद

जिला गोपनीय पदाधिकारी ने की योजनाओं की जांच

देवी मंडप में शतचंडी महायज्ञ को लेकर हुआ ध्वजारोहण

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से मजदूरों के भुगतान पर संकट

सड़क हादसे में एक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी से उपभोक्ता परेशान

जनता जांच घर का उद्घाटन, सस्ती जांच सुविधा मिलेगी

युवक हत्याकांड का खुलासा, हथियार सप्लायर समेत दो गिरफ्तार

अनियंत्रित ट्रेलर ने बस और टेंपो को मारी टक्कर, दो की मौत, दर्जनभर घायल

मयूरहंड का ढोढ़ी मंधनिया गांव बना राजनीतिक केंद्र, कई दलों के प्रखंड अध्यक्ष इसी गांव से

Leave a Comment