लावालौंग (चतरा)। लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के कटिया पंचायत स्थित खैवा बंदारू जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इस पहल पर उप प्रमुख महमूद खान ने चतरा की उपायुक्त कीर्ति श्री को बुके भेंट कर आभार व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की यह पहल उप प्रमुख महमूद खान के लगातार प्रयासों का परिणाम है। उनके प्रयासों के बाद प्रशासन ने इस प्राकृतिक स्थल को पर्यटन मानचित्र पर लाने की दिशा में गंभीरता दिखानी शुरू की है। खैवा बंदारू जलप्रपात लंबे समय से अपनी मनमोहक प्राकृतिक छटा और शांत वातावरण के कारण स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है। हालांकि, यहां बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण यह स्थान अब तक बड़े स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो सका था। इसी को ध्यान में रखते हुए उप प्रमुख महमूद खान ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। उन्होंने 31 दिसंबर को उपायुक्त कीर्ति श्री से मुलाकात कर जलप्रपात की तस्वीर भेंट की और इसकी प्राकृतिक सुंदरता तथा पर्यटन की संभावनाओं से अवगत कराया। इसके बाद उपायुक्त ने स्वयं खैवा बंदारू जलप्रपात का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलिंग, सीढ़ियां, विश्राम स्थल, भवन निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उप प्रमुख महमूद खान की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस स्थल को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया गया तो यह न केवल चतरा जिले बल्कि पूरे राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है। ग्रामीणों का मानना है कि पर्यटन के विकास से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। होटल, दुकान, परिवहन और अन्य छोटे-बड़े व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और उप प्रमुख महमूद खान के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही खैवा बंदारू जलप्रपात को विकसित कर एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाई जाएगी।
खैवा बंदारू जलप्रपात को पर्यटन स्थल बनाने की पहल तेज, उप प्रमुख ने उपायुक्त को दिया धन्यवाद

On: March 15, 2026 12:01 AM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 845772
Total views : 2560742