Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

देवी मंडप में शतचंडी महायज्ञ को लेकर हुआ ध्वजारोहण

On: March 14, 2026 9:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बरटा देवी मंडप में आयोजित होने वाले शतचंडी महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। ध्वजारोहण की शुरुआत आचार्य भैरव नाथ पंडित तथा मुन्नी पांडेय के मंत्रोच्चार के साथ की गई। कार्यक्रम में मुखिया बेबी देवी, विधायक प्रतिनिधि कपिल तथा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि महायज्ञ के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो जाता है और लोगों में धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारा बढ़ता है। यज्ञ संयोजक बीरेंद्र दांगी ने बताया कि 18 मार्च को महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद देवी मंडप से बाजे-गाजे के साथ निमंत्रण यात्रा निकाली गई, जो बटेश्वर शिव मंदिर, ठाकुरवाड़ी मंदिर, कौलेश्वरी मंदिर, रामेश्वर मंदिर और सूर्य मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पुनः देवी मंडप पहुंचकर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “बाबा भोलेनाथ की जय”, “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। मौके पर महादेव दांगी, राजूलाल वर्मा, वैद्यनाथ दांगी, सांसद प्रतिनिधि बबलू कुमार साव, रामेश्वर महतो, सुखदेव दांगी, संजय तिवारी, मुकेश कुमार साव, अध्यक्ष पिंटू यादव, सचिव संदीप कुमार, दिनेश तिवारी, भुनेश्वर राणा, लखन दांगी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिला गोपनीय पदाधिकारी ने की योजनाओं की जांच

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से मजदूरों के भुगतान पर संकट

सड़क हादसे में एक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी से उपभोक्ता परेशान

जनता जांच घर का उद्घाटन, सस्ती जांच सुविधा मिलेगी

युवक हत्याकांड का खुलासा, हथियार सप्लायर समेत दो गिरफ्तार

अनियंत्रित ट्रेलर ने बस और टेंपो को मारी टक्कर, दो की मौत, दर्जनभर घायल

मयूरहंड का ढोढ़ी मंधनिया गांव बना राजनीतिक केंद्र, कई दलों के प्रखंड अध्यक्ष इसी गांव से

चार दिन से लापता सात वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद, गांव में आक्रोश

जहाँ महिलाओं की पूजा, वहां भगवान का वास: डॉ ताराचदं

नगर परिषद में रोमांचक मुकाबला, एक वोट से उपाध्यक्ष बने रमेश कुमार ‘चीनी’

युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका, सुनसान इलाके में वारदात | Chatra Crime News

Leave a Comment