Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डोल मेला में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी, दो की मौत, एक दर्जन घायल

On: March 15, 2026 12:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मेले की रौनक, भीड़ का उत्साह और खुशियों के बीच अचानक चीख-पुकार गूंज उठी। पल भर में तेज रफ्तार कार लोगों के लिए काल बन गई। देखते ही देखते खुशियों का माहौल मातम में बदल गया और डोल मेला एक दर्दनाक हादसे का गवाह बन गया।

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के टाटीसिलवे स्थित ऐतिहासिक डोल मेला में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेला घूमने आए ग्रामीणों पर तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में मृतकों की पहचान अनगड़ा निवासी भोला शर्मा (65 वर्ष) और अनगड़ा मिलन चौक निवासी रीमा कुमारी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में पप्पू साव, सुलोचना देवी, रश्मि कुमारी, पूनम कुमारी, अरुणा एक्का, तारा देवी, रोशनी कुमारी, मोनिका देवी, आयुष, अंशिका, लोखन मंडल और निशु लकड़ा शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार टाटीसिलवे के मानकीढीपा में हर वर्ष की तरह ऐतिहासिक डोल मेला आयोजित किया गया था। शनिवार को मेले का तीसरा दिन था और आसपास के कई गांवों से सैकड़ों लोग मेला देखने पहुंचे थे। सड़क के दोनों ओर बाजार लगने के कारण काफी भीड़ थी। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे अनगड़ा की ओर से आ रही कार (जेएच 05 सीपी 4627) अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मेला ड्यूटी में तैनात एएसआई रवि कुमार ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले मानकीढीपा मेला परिसर के सामने सड़क जाम कर दिया। इसके बाद दोनों शवों को बैंक मोड़ चौक, टाटीसिलवे पर रखकर रांची–खेलगांव रोड जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हंसे उरांव ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन लोग मृतकों के परिजनों को मुआवजा और कार चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई।

मृतकों के परिजनों ने मेला आयोजकों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले मेला दो दिनों तक ही आयोजित किया जाता था, लेकिन इस बार इसे अधिक दिनों तक चलाया गया। घटना के बाद प्रशासन के निर्देश पर मेला बंद कर दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल है तो मंगल है, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सिसई के जंगलों में पेड़ों को बांधा गया रक्षासूत्र!

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की बड़ी उपलब्धि: ग्रामीण विकास के लिए मिला प्रतिष्ठित एक 12वां ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड’

कोयला ढुलाई और अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर, वन विभाग ने सड़क काटी; रेलवे लाइन निर्माण में लगी झांझरिया कंपनी की 2 हाईवा जब्त!

चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित सुबोध कुमार पांडेय का निधन; क्षेत्र में शोक की लहर, इकलौते पुत्र ने दी मुखाग्नि

गिद्धौर न्यूज बुलेटिन: जागरूकता, सत्यापन, आस्था और आपदा की विशेष रिपोर्ट, खबरों के लिए लिंक टच करें…

ओडीएफ घोषणा के 8 साल बाद भी सार्वजनिक शौचालय को तरस रहे लोग; महिलाओं को उठानी पड़ रही भारी परेशानी!

मोबाइल चोर गिरोह का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार; 31 मोबाइल और कैमरा बरामद!

NEET UG-2026 पेपर लीक: CBI का देशव्यापी एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार; NTA के पुनर्गठन के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका!

मवेशी चराने गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; पहाड़ पर ले जाकर तीन दरिंदों ने की हैवानियत, सभी गिरफ्तार!

घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में चालक और उपचालक की मौके पर मौत!

एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब के साथ प्रतापपुर का तस्कर गिरफ्तार!

नशा माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार, 8.74 लाख कैश और ड्रग्स बरामद!

Leave a Comment