Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

दहेज लोभ की शर्मनाक कहानी: मंडप तक पहुंचकर दूल्हा हुआ फरार, दुल्हन ने ठुकराई शादी

On: March 15, 2026 1:16 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ग्रामीणों ने बारातियों को बनाया बंधक, गांव पहुंची पुलिस, दुल्हन ने शादी से किया साफ इनकार

दुमका: दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के मजडीहा गांव में शुक्रवार शाम शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दहेज के लालच में दूल्हा मंडप तक पहुंचने के बाद अचानक फरार हो गया। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।

मजडीहा गांव निवासी अरविंद ठाकुर की बेटी की शादी देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के मोहबंदिया गांव निवासी रामभरोशा ठाकुर (पिता स्व. जयदेव ठाकुर) से तय हुई थी। 13 मार्च को विवाह की तिथि निर्धारित थी और तय समय पर बारात भी गांव पहुंच गई थी। लेकिन जैसे ही बारात गांव की दहलीज तक पहुंची, दूल्हा अचानक वहां से भाग निकला। इस खबर के फैलते ही शादी का माहौल मातम में बदल गया और मंडप में बैठी दुल्हन को शादी का जोड़ा उतारना पड़ा। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बारात में आए करीब तीन दर्जन महिला-पुरुषों को गांव में ही बंधक बना लिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक दूल्हा गांव आकर स्थिति स्पष्ट नहीं करेगा, तब तक बारातियों को नहीं छोड़ा जाएगा।

सूचना मिलने पर झारखंड पुलिस की टीम हंसडीहा थाना से शनिवार सुबह गांव पहुंची और बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही थी। इस बीच ग्रामीणों के दबाव के बाद दूल्हा हंसडीहा थाना पहुंचा और लड़की से शादी करने की इच्छा जताई। लेकिन दुल्हन ने साफ शब्दों में शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन ने कहा कि वह सुबह तक शादी के जोड़े में दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन जब वह नहीं आया तो उसे ऐसा लगा जैसे उसके ऊपर पहाड़ टूट पड़ा हो। अब वह उसी व्यक्ति से शादी नहीं करेगी, जो मंडप तक पहुंचकर उसे छोड़कर भाग गया।

लड़की पक्ष का आरोप है कि शादी के खर्च के नाम पर लड़के ने पहले ही लाखों रुपये ले लिए थे और तिलक के बाद भी लगातार और पैसों की मांग कर रहा था। परिजनों का कहना है कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने अपनी जमीन तक गिरवी रख दी थी, लेकिन दूल्हे के इस कदम ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। ग्रामीणों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहेज प्रथा और सामाजिक कुरीतियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सनसनीखेज मामला: पेड़ से लटकी महिला, नीचे मिले देवर और मासूम बच्ची के शव

सुनसान कुएं से 1 व्यक्ति और दो नाबालिगों के सड़े-गले शव बरामद, हत्या की आशंका

पुलिस की बड़ी सफलता, 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर सहित दो गिरफ्तार

PLFI के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्टल-गोली और लेवी वसूली के दस्तावेज बरामद

एक ही दिन दो आत्महत्याएं, इलाके में सनसनी

डोल मेला में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी, दो की मौत, एक दर्जन घायल

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 1742 केसों का किया गया निष्पादन, 1,28,28,873 रूपए की हुई राजस्व प्राप्ति 

एनटीपीसी प्लांट से अवैध स्क्रैप निकासी का मामला उजागर, ओवरलोड वाहन जब्त

खैवा बंदारू जलप्रपात को पर्यटन स्थल बनाने की पहल तेज, उप प्रमुख ने उपायुक्त को दिया धन्यवाद

युवती का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने दी शिकायत

जिला गोपनीय पदाधिकारी ने की योजनाओं की जांच

देवी मंडप में शतचंडी महायज्ञ को लेकर हुआ ध्वजारोहण

Leave a Comment