Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

एक ही दिन दो आत्महत्याएं, इलाके में सनसनी

On: March 15, 2026 12:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कभी-कभी जिंदगी की परेशानियां इतनी भारी पड़ जाती हैं कि इंसान उम्मीद का आखिरी सहारा भी छोड़ देता है। एक ही दिन में दो युवकों की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गांव में हर तरफ सन्नाटा और सवाल है—आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि दो घरों के चिराग एक साथ बुझ गए।

लातेहार: मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंजो पंचायत में शनिवार को आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों घटनाओं के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पहला मामला सिंजो पंचायत के रथहाखाड़ गांव का है, जहां उदेश्वर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार सिंह ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह शराब के नशे में घर का दरवाजा बंद कर कमरे में चला गया था।

परिजनों ने सोचा कि वह सो रहा है, लेकिन शनिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार वालों को संदेह हुआ। इसके बाद खपड़ैल मकान की छत हटाकर देखा गया तो युवक फांसी के फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलने पर झारखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

दूसरी घटना मनिका-कुमंडीह रोड स्थित लरकटिया सेमर जंगल में हुई। यहां सिंजो पंचायत के भवराहा टोला निवासी करीब 35 वर्षीय महेश सिंह ने पेड़ में गमछा बांधकर फांसी लगा ली। पेड़ से लटका शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया। मौके से एक झोला बरामद हुआ, जिसमें मृतक का टिफिन और मोबाइल फोन मिला। परिजनों के अनुसार महेश सिंह ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह घर से खाना लेकर काम पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन बाद में उसका शव जंगल में पेड़ से लटका मिला।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दोनों मामले आत्महत्या के प्रतीत हो रहे हैं, हालांकि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। एक ही दिन सिंजो पंचायत में दो आत्महत्याओं की घटनाओं से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PLFI के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्टल-गोली और लेवी वसूली के दस्तावेज बरामद

डोल मेला में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी, दो की मौत, एक दर्जन घायल

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 1742 केसों का किया गया निष्पादन, 1,28,28,873 रूपए की हुई राजस्व प्राप्ति 

एनटीपीसी प्लांट से अवैध स्क्रैप निकासी का मामला उजागर, ओवरलोड वाहन जब्त

खैवा बंदारू जलप्रपात को पर्यटन स्थल बनाने की पहल तेज, उप प्रमुख ने उपायुक्त को दिया धन्यवाद

युवती का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने दी शिकायत

जिला गोपनीय पदाधिकारी ने की योजनाओं की जांच

देवी मंडप में शतचंडी महायज्ञ को लेकर हुआ ध्वजारोहण

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से मजदूरों के भुगतान पर संकट

सड़क हादसे में एक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी से उपभोक्ता परेशान

जनता जांच घर का उद्घाटन, सस्ती जांच सुविधा मिलेगी

Leave a Comment