टंडवा (चतरा)। टंडवा क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गुरुवार को सिमरिया एवं चतरा विधायक के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति के अध्यक्ष अरूप चटर्जी से मुलाकात की। इस संबंध में प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने बताया कि टंडवा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं एवं उससे उत्पन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास एवं चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने क्षेत्र की स्थिति एवं दुर्घटनाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं को विस्तारपूर्वक रखा। शिष्टमंडल की बात सुनने के बाद आश्वासन समिति अध्यक्ष अरूप चटर्जी ने मामले में शीघ्र ठोस समाधान की दिशा में पहल करने का भरोसा दिया। मौके पर परिवहन विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी सहित जिला महामंत्री कपिल पासवान, प्रमोद सिंह, रमेश राणा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Also Read: कोल वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, सड़क जाम
Also Read: भीषण सड़क हादसा: ‘नींद की झपकी’ ने मचाई तबाही, बेकाबू 12 चक्का ट्रक सीधे घर में घुसा!



















Total Users : 1258890
Total views : 3122187