Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोल वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, सड़क जाम

On: May 7, 2026 1:24 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, कोल ट्रांसपोर्टिंग पर उठे सवाल

टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के समीप बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा एवं आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंद्र इंटरप्राइजेज नामक ट्रांसपोर्टिंग कंपनी का कोल वाहन (जेएच 01 डीपी 8334) हजारीबाग जिले के चट्टी बारियातु कोल परियोजना से पिपरवार की ओर जा रहा था। इसी दौरान ब्लॉक मोड़ के पास वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग एवं परिजन शव के सामने धरने पर बैठ गए और उचित मुआवजा एवं नौकरी की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोग प्रशासनिक स्तर पर मामलों को दबाने का काम करते हैं, जिसके कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क हादसों में मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत देने के उद्देश्य से कुछ माह पहले गठित “कॉर्पस निधि कोष” अब केवल कागजी व्यवस्था बनकर रह गया है। लोगों का कहना है कि यदि विभिन्न परियोजनाओं से प्रति टन कोयला ढुलाई पर निर्धारित राशि जमा होती, तो दुर्घटना पीड़ित परिवारों को राहत मिल सकती थी। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि दुर्घटना के बाद नेता और जनप्रतिनिधि केवल मुआवजे की घोषणा तक सीमित रह जाते हैं, जबकि स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं होती। ग्रामीणों ने कहा कि टंडवा क्षेत्र में लगातार कोल वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। साथ ही कोयला और राख से फैलने वाला प्रदूषण भी लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। लोगों का मानना है कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध यह क्षेत्र अब हादसों और प्रदूषण की मार झेल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस एवं प्रशासन मामले को शांत कराने में जुटे हुए हैं।

Also Read: मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: बोकारो की छोटी ने किया बड़ा कमाल, 12वीं आर्ट्स में बनीं स्टेट टॉपर!

Also Read: आकांक्षा ने रचा इतिहासः इंटर साइंस में बनीं स्टेट थर्ड टॉपर, जिला में किया टॉप

Also Read: सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य को लेकर जिलेभर में जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों के अधिकार, बाल संरक्षण कानून एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो बहनें गंभीर घायल, गांव में मातम

राज संपोषित प्लस टू स्कूल के छात्रों का जलवा, तीनों संकायों में लहराया परचम

इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, अलकामा और रूपाली कुमारी बने प्रखंड टॉपर

सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य को लेकर जिलेभर में जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों के अधिकार, बाल संरक्षण कानून एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी

पुलिस की बड़ी कार्रवाईः 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की बैठक, जांच के बाद दर्जनों दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का किया निरीक्षण

छूटे हुए सभी मतदाताओं की मैपिंग कराएं : संदीप कुमार मीना,,निर्वाचन विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने दिए निदेश*

उपायुक्त ने सभी तकनीकी विभाग के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, योजनाओं को पूर्ण करने के दिये निर्देश*

भंडरा: भीषण गर्मी में पेयजल संकट दूर करने की कवायद, बीडीओ ने जल सहियाओं के साथ की बैठक

भंडरा: विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में बीडीओ सख्त, कहा— पारदर्शिता और समयसीमा से समझौता नहीं

चुन्नी लाल उच्च विद्यालय के सितारों ने जिले में लहराया परचम, तीनों संकायों में छात्राओं ने किया टॉप

Leave a Comment