Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा: नींद की झपकी ने मचाई तबाही, बेकाबू 12 चक्का ट्रक सीधे घर में घुसा!

On: May 7, 2026 11:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गांव में मची चीख-पुकार; लालो यादव और नरेश यादव का घर हुआ तहस-नहस, गनीमत रही बाल-बाल बच गई लोगों की जान

पत्थलगड़ा (चतरा), News Scale Live: चतरा जिले के पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। गुरुवार की शाम करीब 5 बजे पत्थलगड़ा-सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग पर मौत बनकर दौड़ रहा एक 12 चक्का भारी ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे बने घर में जा घुसा। गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में घर के लोग और वहां से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए, वरना पलक झपकते ही कई जानें जा सकती थीं।

Also Read: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 25 वर्षीय शातिर तस्कर गिरफ्तार!

मुर्गी दाना खाली कर लौट रहा था, अचानक आ गई नींद मिली जानकारी के अनुसार, यह 12 चक्का ट्रक मुजफ्फरपुर से मुर्गी का दाना लेकर पत्थलगड़ा आया हुआ था। माल खाली करने के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तभी चौथा गांव के समीप ट्रक चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। नींद के झोंके में चालक ने स्टेरिंग से नियंत्रण खो दिया और भारी-भरकम ट्रक सड़क किनारे बने दो घरों की बाउंड्री तोड़ते हुए सीधे एक घर के अंदर तक घुस गया। घर और बाउंड्री ध्वस्त, मची अफरा-तफरी इस खौफनाक दुर्घटना में लालो यादव का घर और बाउंड्री वॉल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, जबकि उनके पड़ोसी नरेश यादव के घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के वक्त जोरदार आवाज सुनकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना में ट्रक चालक को भी हल्की चोटें आई हैं।

Also Read: रिमांड होम में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: जांच करने पहुंची CID की टीम, क्या किसी गहरे राज से उठेगा पर्दा?

थाना प्रभारी ने शांत कराया हंगामा, ट्रक जब्त घटना की सूचना पाते ही पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर, अपना घर क्षतिग्रस्त होने के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हालांकि, थाना प्रभारी राकेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को काफी समझाया-बुझाया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक को थाने ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Also Read: शर्मसार: 9वीं की छात्रा से 3 महीने में दो बार गैंगरेप, वीडियो वायरल कर मांगे 2 लाख!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीसी का बड़ा एक्शन: गिद्धौर CHC, कस्तूरबा विद्यालय और ब्लॉक का औचक निरीक्षण; लापरवाह कर्मियों को चेतावनी

मिशन वात्सल्य में भ्रष्टाचार का खेल! विधायक प्रतिनिधि ने उपायुक्त से की अवैध वसूली की शिकायत

प्रेमी युगल की जिद के आगे झुके परिजन, मंदिर में रचाई गई शादी

NEET पेपर लीक पर भड़का आक्रोश, युवा और छात्र कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

11 हजार फर्जी किसानों के नाम पर करोड़ों का खेल, अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) पहुंचा घोटाला!

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजे का अवैध धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़; 4 तस्कर गिरफ्तार

जंगलों में सफेद जहर का कारोबार ध्वस्त, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार!

सेवन स्टार्स एकेडेमी का सीबीएसई 12वीं में जलवा: शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम, शुभम बना स्कूल टॉपर

राजेंद्र प्रसाद खत्री के स्वास्थ्य में सुधार के शुभ संकेत, रांची के राज अस्पताल में भर्ती; शुभचिंतकों ने जाना हाल

उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, जनवितरण प्रणाली दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई योजनाओं का किया निरीक्षण*

68 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक करतूत; साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल

सनसनी: महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या; स्कूल से लौटे मासूम बेटे ने देखी माँ की खून से लथपथ लाश

Leave a Comment