Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जल जीवन मिशन में कमीशनखोरी का आरोप: पानी के लिए सिर पर घड़ा लेकर सड़क पर उतरेगी BJP, 6 मई से बड़ा आंदोलन!

On: April 30, 2026 1:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रदेश अध्यक्ष का राज्य सरकार पर बड़ा हमला, कहा- केंद्र ने दिए 12764 करोड़, लेकिन झारखंड में 80 हजार चापानल खराब पड़े हैं।

रांची, News Scale Live: झारखंड में भीषण गर्मी और पानी के संकट के बीच अब सियासत भी पूरी तरह से गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य सरकार पर ‘जल जीवन मिशन’ योजना में भारी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का गंभीर आरोप लगाया है। बुधवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने ऐलान किया है कि पेयजल की इस घोर किल्लत और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता 6 मई से 12 मई तक पूरे राज्य में जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में लगभग 80 हजार हैंडपंप (चापानल) खराब पड़े हैं। राज्य सरकार का वह दावा पूरी तरह ‘फिसड्डी’ साबित हुआ है, जिसमें 72 घंटे के अंदर खराब हैंडपंप को बनाने की बात कही गई थी। साहू ने कहा कि सरकार ने जो टोल फ्री नंबर जारी किया है, वह भी किसी काम का नहीं है, उस पर कोई सुनवाई नहीं होती।

Also Read: हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

आंकड़े पेश करते हुए आदित्य साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के हर घर तक साफ पानी पहुंचाने के लिए झारखंड को 12,764 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन राज्य सरकार इसमें से सिर्फ 6,010 करोड़ रुपये (यानी 46.30 प्रतिशत) ही खर्च कर पाई है। 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि यूं ही पड़ी हुई है। नतीजा यह है कि राज्य के 45 प्रतिशत परिवार आज भी इस योजना से वंचित हैं। पूरे देश में झारखंड इस योजना में नीचे से दूसरे स्थान पर है और राष्ट्रीय औसत से 25 प्रतिशत पीछे चल रहा है। सरकार से इसी ‘भ्रष्टाचार का हिसाब’ मांगने के लिए भाजपा ने 6 दिनों के विरोध-प्रदर्शन का खाका तैयार किया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सिर पर घड़ा, डेकची और पानी ढोने वाले अन्य बर्तन लेकर सड़कों पर उतरेंगे:

  • 6 मई: गढ़वा, पलामू और लातेहार में प्रदर्शन।

  • 7 मई: चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां।

  • 8 मई: हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और रामगढ़।

  • 9 मई: दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर और जामताड़ा।

  • 11 मई: गिरिडीह, धनबाद और बोकारो।

  • 12 मई: रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला और खूंटी में जोरदार प्रदर्शन।

इस अहम प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

Also Read: न्याय की जीत: 9 साल पुराने जघन्य मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7वें आरोपी को 20 साल की सख्त सजा!

Also Read: बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदले की खौफनाक दास्तान: बहन की मौत का शक, साले ने जीजा को किया अगवा, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या!

न्याय की जीत: 9 साल पुराने जघन्य मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7वें आरोपी को 20 साल की सख्त सजा!

पत्रकार पर हमला… 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा बड़ा कदम!

भक्ति में डूबा पुंडरा गांव, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता की मुहिम तेज

सरकारी चापानल पर ताला, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो अफीम के साथ युवक दबोचा

पशु मेला 2026-27 की डाक संपन्न, दामोदर गोप को मिली जिम्मेदारी

पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर नन्हे छात्र, स्कूल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कमरे खाली फिर भी बाहर क्लास, खेल-कंप्यूटर सामग्री लौटाने का आरोप—जांच के आदेश

हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

अस्मिता सिटी लीग 2026’ में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न

किशोरियों को लगाया गया HPV वैक्सीन

Leave a Comment