Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड: अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम, ‘डायन बिसाही’ के शक में दो भाइयों ने 62 वर्षीय बुजुर्ग को पिलाई शराब, फिर घोंट दिया गला

On: April 23, 2026 12:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त नायलॉन की रस्सी और चप्पल बरामद

लातेहार (झारखंड): झारखंड में अंधविश्वास और ‘डायन बिसाही’ (जादू-टोना) जैसी कुप्रथाएं आज भी जानलेवा साबित हो रही हैं। ताजा और खौफनाक मामला लातेहार जिले के गारु थाना क्षेत्र अंतर्गत लाई गांव से सामने आया है, जहां डायन बिसाही के शक और पुराने जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने 62 वर्षीय एक बुजुर्ग तेतरा उरांव की निर्मम हत्या कर दी। हत्यारों ने पहले बुजुर्ग को शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में रस्सी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, घटना 20 अप्रैल 2026 की रात की है। 21 अप्रैल को सूचना मिलते ही गारु थाना पुलिस ने कांड संख्या 07/2026 (बीएनएस की धारा 103 (1)/3 (5)) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर गांव के ही दो सगे भाइयों संतोष उरांव (34) और प्रेम उरांव (45) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Also Read: हाई-वोल्टेज ड्रामा: शादी के महज 43 दिन बाद पति ने थाने में प्रेमी के हाथों में सौंप दी अपनी पत्नी  वीडियो कॉल पर मौत का लाइव मंजर… प्रेमिका ने फांसी लगाई, मंगेतर देखता रह गया सब कुछ

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक था कि तेतरा उरांव ‘डायन बिसाही’ (जादू-टोना) करता था, जिसके कारण उनके परिवार के दो सदस्यों की अकाल मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा, मृतक के साथ उनका एक पुराना जमीन विवाद भी चल रहा था। इन्हीं दोनों रंजिशों के चलते वे लंबे समय से तेतरा उरांव की हत्या की साजिश रच रहे थे। गारु थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने 20 अप्रैल की रात अपनी खौफनाक योजना को अंजाम दिया। उन्होंने पहले तेतरा उरांव को जमकर शराब पिलाई। जब बुजुर्ग पूरी तरह नशे में धुत्त हो गया, तब दोनों भाइयों ने नायलॉन की रस्सी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए उन्होंने शव को घसीटकर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए।

पुलिस की सघन जांच में घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई नायलॉन की रस्सी बरामद कर ली गई है। इसके साथ ही मौके से आरोपी संतोष उरांव की एक चप्पल भी बरामद हुई, जो इस हत्याकांड में सबसे अहम सुबूत साबित हुई। इस त्वरित और सफल खुलासे में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के साथ पुलिस टीम के राजीव रंजन, राजकुमार पांडेय, सअनि लल्लू राम और सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका रही। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह घटना एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास की भयावह तस्वीर पेश करती है। पुलिस और प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे ‘डायन बिसाही’ जैसी कुप्रथाओं और अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी विवाद को अपने हाथ में लेने के बजाय कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं।

Also Read: थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी 

Also Read: 7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने के अंदर आधी रात का तांडव! पुलिस स्टेशन में भड़की खौफनाक आग, धू-धू कर जले दर्जनों जब्त वाहन

नवपदस्थापित उपायुक्त ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर हुई चर्चा

शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, परिक्रमा को लेकर विशेष आस्था

नामांकन की दयनीय स्थिति पर सवाल, बिना यू-डाइस स्कूलों में पढ़ रहे सैकड़ों बच्चे ‘सिस्टम से बाहर’

भीषण गर्मी में स्कूलों का समय बदला, पर आंगनबाड़ी बच्चों की चिंता बरकरार

विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता शिविर, छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शिक्षक डॉ. राजीव की दो पुस्तकों का राजभवन में लोकार्पण

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत

16 लाख की अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग-फ्री चतरा अभियान के तहत लगातार सख्ती, नेटवर्क तोड़ने पर फोकस

हाई-वोल्टेज ड्रामा: शादी के महज 43 दिन बाद पति ने थाने में प्रेमी के हाथों में सौंप दी अपनी पत्नी

LIC विकास अधिकारी नवल किशोर की टीम की बैठक संपन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ता हुए सम्मानित

पंचायत सरकार और जिला प्रशासन के बीच संवाद: उपायुक्त ने कहा- “गाँवों तक पहुँचेगी विकास की किरण”

Leave a Comment