परिवार के विरोध के बीच पुलिस सुरक्षा में मंदिर में हुआ विवाह
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में एक प्रेम कहानी को आखिरकार अदालत के आदेश से मुकाम मिल गया। सात वर्षों से साथ रह रहे प्रेमी युगल का गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। खास बात यह है कि दोनों का एक बेटा भी है और परिवार की असहमति के कारण मामला अदालत तक पहुंच गया था। विवाह लातेहार के अंबाकोठी स्थित प्राचीन देवी मंडप में संपन्न हुआ, जहां पुजारी दिलीप शुक्ला ने विधि-विधान से दोनों का विवाह कराया। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और पूरे माहौल में उत्सुकता देखने को मिली।
जानकारी के अनुसार, चंदवा थाना कांड संख्या 44/26 में पीड़िता सीमा कुमारी (भूसाढ़, लातेहार) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी रामपाल गंझू (तुपी, चंदवा) के साथ उसका सात वर्षों से प्रेम संबंध है और दोनों साथ रह रहे थे। इस दौरान उनके एक पुत्र का जन्म भी हुआ। आरोप था कि युवक के परिवार ने युवती को अपनाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला थाना और फिर न्यायालय तक पहुंचा। बाद में युवती ने अदालत में आपसी सहमति से विवाह कराने का अनुरोध किया। मामले की सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी जीव की अदालत ने दोनों पक्षों को विवाह कराने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में यह विवाह संपन्न कराया गया। यह मामला समाज में प्रेम संबंधों और पारिवारिक स्वीकृति के बीच टकराव को दर्शाता है, वहीं अदालत के हस्तक्षेप से एक परिवार को सामाजिक मान्यता भी मिल गई।
इसे भी पढ़ेः- दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात
इसे भी पढ़ेः- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम
इसे भी पढ़ेः- ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल
इसे भी पढ़ेः- स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका
इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान
इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी






















Total Users : 912245
Total views : 2654270