Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पंचायत सरकार और जिला प्रशासन के बीच संवाद: उपायुक्त ने कहा- “गाँवों तक पहुँचेगी विकास की किरण”

On: April 22, 2026 10:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा: जिले के नवनियुक्त उपायुक्त श्री संदीप कुमार मीणा से आज विभिन्न पंचायतों के मुखिया, उप मुखिया और पंचायत सचिवों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उनका भव्य स्वागत किया।

 

मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने जिले की ग्रामीण समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें मुख्य बिंदु निम्नलिखित थे:

​जल-नल योजना: अधूरी पड़ी योजनाओं को जल्द पूर्ण कराने का आग्रह।

​पंचायत कर गोइठ: इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को नियमित रूप से जारी रखने की मांग।

​शिक्षा व्यवस्था: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की अपील।

​सर्वांगीण विकास: पंचायतों में लंबित विकास योजनाओं को गति देना।

 

प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का लक्ष्य जिले के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा:

​”पंचायत कर गोइठ कार्यक्रम नियमित रहेगा। जल-नल योजना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर इसे गति दी जाएगी। साथ ही, शिक्षकों की कमी की समस्या का भी समाधान निकाला जाएगा। मैं स्वयं समय-समय पर गांवों का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लूंगा।”

 

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष बासदेव उराँव, सचिव परमेश्वर महली, मुखिया धनेश्वरी उराँव, राजकिसन उराँव, अनिल उराँव, कैली उराँव, सुमंती तिग्गा, सुनील लकड़ा, सुषमा देवी, चेमनी टोप्पो, रवि उराँव, इंद्रदेव उराँव, चमरा उराँव, कुलदीप तिर्की, सुमित्रा कुमारी, सुखमनी टोप्पो, ललिता उराँव, राजमणि देवी मौजूद थे।

​वहीं उप मुखिया हेना तिवारी (बड़की चापि), लाल सूरज नाथ शाहदेव (जिन्गी) सहित पंचायत सचिव रउफ अंसारी, अजय उराँव, निर्मला कुमारी, महफूज अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता रोजामत अंसारी, लाल उपेंद्र नाथ शाहदेव और पत्रकार नंदलाल तिवारी एवं मनीष शर्मा उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने के अंदर आधी रात का तांडव! पुलिस स्टेशन में भड़की खौफनाक आग, धू-धू कर जले दर्जनों जब्त वाहन

नवपदस्थापित उपायुक्त ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर हुई चर्चा

शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, परिक्रमा को लेकर विशेष आस्था

नामांकन की दयनीय स्थिति पर सवाल, बिना यू-डाइस स्कूलों में पढ़ रहे सैकड़ों बच्चे ‘सिस्टम से बाहर’

भीषण गर्मी में स्कूलों का समय बदला, पर आंगनबाड़ी बच्चों की चिंता बरकरार

विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता शिविर, छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शिक्षक डॉ. राजीव की दो पुस्तकों का राजभवन में लोकार्पण

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत

16 लाख की अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग-फ्री चतरा अभियान के तहत लगातार सख्ती, नेटवर्क तोड़ने पर फोकस

झारखंड: अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम, ‘डायन बिसाही’ के शक में दो भाइयों ने 62 वर्षीय बुजुर्ग को पिलाई शराब, फिर घोंट दिया गला

हाई-वोल्टेज ड्रामा: शादी के महज 43 दिन बाद पति ने थाने में प्रेमी के हाथों में सौंप दी अपनी पत्नी

LIC विकास अधिकारी नवल किशोर की टीम की बैठक संपन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ता हुए सम्मानित

Leave a Comment