लोहरदगा: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के विकास अधिकारी नवल किशोर की यूनिट के अभिकर्ताओं की इस वित्तीय वर्ष की पहली महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। लोहरदगा स्थित LIC सेटेलाइट ऑफिस के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक दुर्गा प्रसाद दोरा और विकास अधिकारी नवल किशोर ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक दुर्गा प्रसाद दोरा ने कहा कि वर्तमान समय में जीवन की तीन मूलभूत आवश्यकताओं—रोटी, कपड़ा और मकान—के बाद ‘बीमा’ चौथी सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने अभिकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा:
”LIC एजेंट के रूप में आपके पास एक शानदार करियर बनाने का अवसर है। यहाँ आप अपने समय के अनुसार काम कर सकते हैं और खुद के बॉस बन सकते हैं। आप जनता और निगम के बीच की वह महत्वपूर्ण कड़ी हैं जो सुरक्षा और भरोसा लोगों तक पहुँचाते हैं।”
विकास अधिकारी नवल किशोर ने अभिकर्ताओं को कार्यकुशलता बढ़ाने और वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि LIC पर जनता का अटूट विश्वास ही अभिकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में घोषणा की गई कि:
अगले तीन महीनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
जो अभिकर्ता वर्तमान में सक्रिय नहीं हैं, उन्हें पुनः सक्रिय होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
बेहतर व्यवसाय करने वाले साथियों को मौके पर पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन नंदलाल तिवारी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से विवेकानंद पाल सिंह, लक्ष्मी नारायण साहु, रामलगन महतो, बिनोद अग्रवाल, रोहित कुमार, अजय मिंज, प्रताप साहू, सुरेंद्र उराँव, अनिता देवी, दुबराज वर्मा, सुदेश गुप्ता, सुमन कुमार, विजय महली और गोवर्धन हजाम सहित भारी संख्या में अभिकर्ता उपस्थित थे।






















Total Users : 924007
Total views : 2670731