दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद बचा पुलिस महकमा; कचरे की आग या बड़ा हादसा? हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस, इलाके में दहशत
गुमला (झारखंड): गुमला जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के घाघरा थाना परिसर में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण अग्निकांड में थाना परिसर में खड़े कई जब्त वाहन और बाहर स्थित एक दुकान (गुमटी) पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इस अप्रत्याशित घटना से पुलिस महकमे के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, घाघरा थाना परिसर के पीछे विभिन्न आपराधिक और अन्य मामलों में जब्त किए गए वाहन रखे हुए थे। आग की चपेट में आकर आधा दर्जन से अधिक वाहन पूरी तरह नष्ट हो गए। जलने वाले वाहनों में 5 पैसेंजर टेंपो, एक टाटा मैजिक, एक मालवाहक पिकअप और कई मोटरसाइकिलें शामिल हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी भी वाहन को सुरक्षित बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिल सका।
Also Read: मड़वा से पहले उठी दुल्हन की अर्थी: सिरफिरे की प्रताड़ना से तंग आकर पूनम ने लगाई फांसी रोजगार सेवक की मौत पर सस्पेंस, हादसा या साजिश?
इस अग्निकांड में थाना परिसर की बाउंड्री के बाहर स्थित एक गुमटी भी पूरी तरह जलकर राख हो गई। गुमटी के संचालक विमल घोष ने बताया कि इस आगजनी में उनका करीब 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है, जिससे उनके सामने अचानक रोजी-रोटी और आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आग लगने का वास्तविक कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि आग पहले गुमटी में लगी या थाना परिसर के अंदर। घाघरा थानेदार मोहन कुमार सिंह ने बताया कि थाना परिसर के बाहर अक्सर लोग कचरा फेंकते हैं; संभव है कि किसी ने कचरे में आग लगा दी हो और वही आग फैल गई हो। इसके अलावा, थाने के सामने लगे दो ट्रांसफार्मरों में शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
Also Read: हाई-वोल्टेज ड्रामा: शादी के महज 43 दिन बाद पति ने थाने में प्रेमी के हाथों में सौंप दी अपनी पत्नी थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी
आग लगने के तुरंत बाद पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी भयानक थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया। स्थिति बिगड़ती देख तुरंत दमकल विभाग (Fire Brigade) को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। प्रशासन आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।






















Total Users : 925241
Total views : 2672366