मुआवजे की मांग को लेकर 11 घंटे जाम, समझौते के बाद खुला रास्ता
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया थाना क्षेत्र के बानासाडी गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। द्वार पूजा के दौरान सड़क पर नाच रहे एक व्यक्ति को कोयला लदे हाइवा ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरियावा गांव निवासी अजय साव (40 वर्ष), पिता दशरथ साव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग से आई बारात द्वार पूजा की रस्म के दौरान गाजे-बाजे के साथ सड़क पर नाच रही थी। इसी दौरान टंडवा की ओर से आ रहा कोयला लदा हाइवा भीड़ के बीच से गुजरने की कोशिश में अजय साव को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
Also Read: मड़वा से पहले उठी दुल्हन की अर्थी: सिरफिरे की प्रताड़ना से तंग आकर पूनम ने लगाई फांसी रोजगार सेवक की मौत पर सस्पेंस, हादसा या साजिश?
मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने कोल वाहनों का परिचालन बंद कर सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद और थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब 11 घंटे तक जाम रहने के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा मृतक के परिजनों को 7 लाख रुपये मुआवजा देने के आश्वासन पर जाम हटाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Also Read: हाई-वोल्टेज ड्रामा: शादी के महज 43 दिन बाद पति ने थाने में प्रेमी के हाथों में सौंप दी अपनी पत्नी थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी






















Total Users : 923976
Total views : 2670696