जिले में नशा तस्करों के खिलाफ “ड्रग-फ्री चतरा” अभियान लगातार चलाया जा रहा :पुलिस अधीक्षक
चतरा/कुंदा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कुंदा थाना क्षेत्र के टिटही भरगांव में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में गीला अफीम बरामद किया और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अनिमेश नैथानी ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागरगोजे शुभम भाउ साहब के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नंदकिशोर गंझू के घर पर छापा मारा, जहां से 3 किलो 264 ग्राम गीला अफीम बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Also Read: 24 लाख की अफीम-डोडा बरामद वीडियो कॉल पर मौत का लाइव मंजर… प्रेमिका ने फांसी लगाई, मंगेतर देखता रह गया सब कुछ
छापेमारी अभियान में कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, एसआई नागेश्वर पंडित समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ “ड्रग-फ्री चतरा” अभियान लगातार चलाया जा रहा है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अफीम की खेती, भंडारण या तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Also Read: हाई-वोल्टेज ड्रामा: शादी के महज 43 दिन बाद पति ने थाने में प्रेमी के हाथों में सौंप दी अपनी पत्नी थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी






















Total Users : 923976
Total views : 2670696