Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वीडियो कॉल पर मौत का लाइव मंजर… प्रेमिका ने फांसी लगाई, मंगेतर देखता रह गया सब कुछ

On: April 17, 2026 9:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शादी से पहले टूटा रिश्ता, दहेज व विवाद की आंच में बुझी 24 वर्षीय युवती की जिंदगी

चतरा (झारखंड)। चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोबना गांव से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 24 वर्षीय युवती ने अपने मंगेतर के साथ व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में युवक मोबाइल स्क्रीन पर अपनी प्रेमिका को मौत के मुंह में जाते हुए देखता रह गया। मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से सोनू तिवारी के साथ प्रेम संबंध में थी। परिजनों की सहमति से दोनों की सगाई इसी महीने की 29 तारीख को होने वाली थी, जबकि अक्टूबर में शादी तय थी। लेकिन इस घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।

परिजनों के अनुसार, घटना गुरुवार देर रात की है, जब नेहा अपने मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि नेहा ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान वीडियो कॉल चालू था और युवक पूरी घटना लाइव देख रहा था। मृतका के चाचा धर्मेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया है कि सोनू तिवारी दहेज की मांग को लेकर नेहा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। परिजनों का यह भी कहना है कि आत्महत्या के दौरान की वीडियो कॉल का साक्ष्य युवती के मोबाइल में मौजूद है।

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी

घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी भी सदर अस्पताल पहुंचीं और मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि दोनों के बीच विवाह तय था और तैयारियां भी चल रही थीं, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। नेहा की असमय मौत से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच प्रेम संबंध, दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के उकसावे जैसे सभी पहलुओं से कर रही है। यह घटना चतरा जिले में डिजिटल युग के रिश्तों में बढ़ते तनाव और संवेदनहीनता का एक दर्दनाक उदाहरण बनकर सामने आई है।

इसे भी पढ़ेः- दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

इसे भी पढ़ेः- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

इसे भी पढ़ेः- ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

इसे भी पढ़ेः- स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान

इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दुकान में घुसकर लोहे की रॉड से हमला… मौत के मुहाने तक पहुंचा दुकानदार

ऑपरेशन कोतीनीर में बड़ा वार… जंगल में गूंजीं गोलियां, चार माओवादी ढेर

मानवता शर्मसार: ‘मिशन वात्सल्य’ की उड़ी धज्जियां; 15 दिनों से बेड़ियों में जकड़ी मासूम के लिए नहीं जागा प्रशासन, सिस्टम की संवेदनहीनता चरम पर

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

Leave a Comment