Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता शिविर, छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश

On: April 23, 2026 12:51 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पेड़ लगाओ, जल बचाओ और प्लास्टिक घटाओकृलोगों से अपील

चतरा/सिमरिया/गिद्धौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कानूनी सहायता केंद्र सिमरिया द्वारा बानासाड़ी स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कन्या उच्च विद्यालय में विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा, सीता देवी, अंजली कुमारी एवं मो. अख्तर ने छात्राओं को पृथ्वी दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पृथ्वी को स्वच्छ और हरित बनाए रखने का संकल्प लिया। वहीं, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गिद्धौर प्रखंड में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकार मित्र पवन कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी हमें भोजन, जल और शुद्ध वायु प्रदान करती है, इसलिए जल, जमीन और जंगल जैसे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति सभी को संवेदनशील होना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण के प्रति लोगों को सचेत करना तथा वनीकरण और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए प्रेरित करना है। जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Also Read: हाई-वोल्टेज ड्रामा: शादी के महज 43 दिन बाद पति ने थाने में प्रेमी के हाथों में सौंप दी अपनी पत्नी  थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी 

Also Read: 7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने के अंदर आधी रात का तांडव! पुलिस स्टेशन में भड़की खौफनाक आग, धू-धू कर जले दर्जनों जब्त वाहन

नवपदस्थापित उपायुक्त ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर हुई चर्चा

शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, परिक्रमा को लेकर विशेष आस्था

नामांकन की दयनीय स्थिति पर सवाल, बिना यू-डाइस स्कूलों में पढ़ रहे सैकड़ों बच्चे ‘सिस्टम से बाहर’

भीषण गर्मी में स्कूलों का समय बदला, पर आंगनबाड़ी बच्चों की चिंता बरकरार

शिक्षक डॉ. राजीव की दो पुस्तकों का राजभवन में लोकार्पण

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत

16 लाख की अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग-फ्री चतरा अभियान के तहत लगातार सख्ती, नेटवर्क तोड़ने पर फोकस

झारखंड: अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम, ‘डायन बिसाही’ के शक में दो भाइयों ने 62 वर्षीय बुजुर्ग को पिलाई शराब, फिर घोंट दिया गला

हाई-वोल्टेज ड्रामा: शादी के महज 43 दिन बाद पति ने थाने में प्रेमी के हाथों में सौंप दी अपनी पत्नी

LIC विकास अधिकारी नवल किशोर की टीम की बैठक संपन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ता हुए सम्मानित

पंचायत सरकार और जिला प्रशासन के बीच संवाद: उपायुक्त ने कहा- “गाँवों तक पहुँचेगी विकास की किरण”

Leave a Comment