Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शिक्षक डॉ. राजीव की दो पुस्तकों का राजभवन में लोकार्पण

On: April 23, 2026 12:49 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

राज्यपाल के हाथों विमोचन, साहित्य और पत्रकारिता पर दिया महत्वपूर्ण संदेश

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के शिक्षक डॉ. राजीव कुमार दास की लिखी दो महत्वपूर्ण पुस्तकों दलित साहित्य की अवधारणा और भारतीय साहित्य तथा भारतेन्दु युगीन पत्रकारिता युग धर्म (वर्तमान परिप्रेक्ष्य में) का लोकार्पण झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के हाथों राजभवन में संपन्न हुआ। डॉ. राजीव ने अपनी पहली पुस्तक के संबंध में बताया कि जिस प्रकार प्रकृति के उपादान सूर्य की रोशनी, चंद्रमा की चांदनी और हवाएंकृबिना भेदभाव सभी के लिए समान होती हैं, उसी प्रकार साहित्य का उद्देश्य भी समग्रता और समानता का संदेश देना है। साहित्य समाज को बांटने नहीं, बल्कि जोड़ने का कार्य करता है। वहीं दूसरी पुस्तक के माध्यम से उन्होंने आधुनिक पत्रकारिता की भटकती दिशा पर चिंता जताते हुए भारतेन्दु युग के महान पत्रकारों से प्रेरणा लेकर पुनः राष्ट्रीय चेतना और जागरूकता स्थापित करने का संदेश दिया है। डॉ. राजीव की साहित्य साधना को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है। भक्ति साहित्य के क्षेत्र में उन्हें न्यूयॉर्क (अमेरिका) के यूएन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिल चुका है, जिससे उन्होंने तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। उनकी लेखनी को भारत सरकार सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। वे देश-विदेश के कवि सम्मेलन और मुशायरों में भाग लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते रहते हैं। डॉ. राजीव की इस उपलब्धि से गिद्धौर सहित पूरे चतरा जिले में गौरव का माहौल है।

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने के अंदर आधी रात का तांडव! पुलिस स्टेशन में भड़की खौफनाक आग, धू-धू कर जले दर्जनों जब्त वाहन

नवपदस्थापित उपायुक्त ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर हुई चर्चा

शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, परिक्रमा को लेकर विशेष आस्था

नामांकन की दयनीय स्थिति पर सवाल, बिना यू-डाइस स्कूलों में पढ़ रहे सैकड़ों बच्चे ‘सिस्टम से बाहर’

भीषण गर्मी में स्कूलों का समय बदला, पर आंगनबाड़ी बच्चों की चिंता बरकरार

विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता शिविर, छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाइवा की चपेट में आकर युवक की मौत

16 लाख की अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग-फ्री चतरा अभियान के तहत लगातार सख्ती, नेटवर्क तोड़ने पर फोकस

झारखंड: अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम, ‘डायन बिसाही’ के शक में दो भाइयों ने 62 वर्षीय बुजुर्ग को पिलाई शराब, फिर घोंट दिया गला

हाई-वोल्टेज ड्रामा: शादी के महज 43 दिन बाद पति ने थाने में प्रेमी के हाथों में सौंप दी अपनी पत्नी

LIC विकास अधिकारी नवल किशोर की टीम की बैठक संपन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ता हुए सम्मानित

पंचायत सरकार और जिला प्रशासन के बीच संवाद: उपायुक्त ने कहा- “गाँवों तक पहुँचेगी विकास की किरण”

Leave a Comment