गिद्धौर (चतरा)। थाना क्षेत्र के उपरटोला में सोमवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा वाहन सीधे एक घर में जा घुसा। घटना में घर की बाउंड्री दीवार टूट गई, बाहर लगा अशोका का पेड़ उखड़ गया तथा लूना मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, उक्त घर राजेश कुशवाहा (पिता स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा, पूर्व जिला परिषद सदस्य) का है। बताया गया कि हाइवा वाहन कटकमसांडी में कोयला डंप कर चट्टी बारियातू की ओर लौट रहा था, इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे घर में घुस गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को हिरासत में लेकर थाना ले गए। हादसे के बाद परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने घर की मरम्मत कराने या उचित मुआवजा देने की मांग की है। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और घर के लोग बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
इसे भी पढ़ेः- पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका… 23 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल
इसे भी पढ़ेः- EV चार्जर ब्लास्ट से भीषण आग, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ेः- नौका पर चढ़ते समय नदी में गिरी बस, 24 लोगों की मौत
इसे भी पढ़ेः- बस-ट्रक टक्कर के बाद लगी आग, 13 लोगों की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ेः- कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत




















Total Users : 919636
Total views : 2664794