निष्पक्षता के साथ प्रक्रिया संचालित करने के निर्देश
चतरा। जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 अप्रैल से संचालित एवं 23 अप्रैल तक प्रस्तावित होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त रवि आनंद ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बहाली प्रक्रिया के विभिन्न चरणोंकृपंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापनकृका सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल, छाया, चिकित्सा सुविधा, शौचालय एवं विश्राम स्थल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों के साथ संवेदनशील और सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह बहाली प्रक्रिया युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।





















Total Users : 919567
Total views : 2664702