Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

11वीं आर्ट्स रिजल्ट में डी.एस.डी. कॉलेज का डंका, 100 प्रतिशत रहा परिणाम, 222 अंक लाकर रुपेश कुमार बने प्रखंड टॉपर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पत्थलगड़ा (चतरा)। झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची द्वारा जारी 11वीं आर्ट्स परीक्षा 2026 के परिणामों में पत्थलगड़ा के डी.एस.डी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रखंड में सफलता का परचम लहराया है। सबसे खास बात यह रही कि परीक्षा में शामिल हुए कॉलेज के सभी शत-प्रतिशत विद्यार्थी शानदार अंकों के साथ सफल हुए हैं। रुपेश कुमार ने किया टॉप, कमल और शिवानी भी चमके परिणामों में नावाडीह ग्राम निवासी और समाजसेवी रामचंद्र दांगी के पुत्र रुपेश कुमार ने 222 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। प्रखंड के टॉप 3 मेधावी में प्रथम स्थान रुपेश कुमार 222 अंक, द्वितीय कमल कुमार दांगी 221 अंक, तृतीय शिवानी कुमारी 220 अंक प्राप्त किया है। टॉप 3 के अलावा कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक लाकर प्रखंड की टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। चौथा स्थान अनुप्रिया कुमारी 218 अंक, पांचवां स्थान पुजा कुमारी 217 अंक, छठा स्थान अरविंद दांगी 213 अंक, सातवां स्थान दिव्या भारती 212 अंक प्राप्त किया है। सभी सफल डी.एस.डी. कॉलेज प्रबंधन के लिए यह परिणाम विशेष रूप से उत्साहजनक रहा, क्योंकि इस वर्ष कॉलेज से कुल 173 विद्यार्थी 11वीं आर्ट्स की परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी ने उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता अर्जित की है। इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इसे भी पढ़ेः- पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका… 23 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल

इसे भी पढ़ेः- भीषण बस हादसा: 21 लोगों की मौत, 61 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

इसे भी पढ़ेः- नौका पर चढ़ते समय नदी में गिरी बस, 24 लोगों की मौत

इसे भी पढ़ेः- बस-ट्रक टक्कर के बाद लगी आग, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment