Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फटा, 5 मजदूरों की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

छत गिरने से मचा हड़कंप, 16 लोगों को मलबे से निकाला गया; जांच के आदेश

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। फाफामऊ थाना क्षेत्र के चांदपुर में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब अमोनिया गैस से भरे टैंक में विस्फोट होने से कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई। इस दर्दनाक घटना में 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, विस्फोट के बाद कोल्ड स्टोरेज का छज्जा गिर गया और अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। अब तक 16 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। घटना की सूचना मिलते ही फाफामऊ थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि यह कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के नेता अंसार अहमद का है, जहां आलू भंडारण का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक अमोनिया टैंक में जोरदार विस्फोट हो गया। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि कोल्ड स्टोरेज का लाइसेंस और उसका नवीनीकरण कब हुआ था तथा कहीं लापरवाही तो नहीं बरती गई। प्रशासन ने कहा है कि घटना की विस्तृत जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment