Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

बस-ट्रक टक्कर के बाद लगी आग, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

22 घायल, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

मार्कापुरम, आंध्र प्रदेश। जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में निजी बस और ट्रक की टक्कर के बाद बस में आग लग जाने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस में आग लगने से कई यात्री अंदर ही फंस गए, जिससे जनहानि बढ़ गई।

पुलिस अधीक्षक वी हर्षवर्धन राजू ने बताया कि दुर्घटना में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। यह बस तेलंगाना के जगित्याल से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कालीगिरि जा रही थी, जिसमें करीब 35 यात्री सवार थे। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है।

नौका पर चढ़ते समय नदी में गिरी बस, 24 लोगों की मौत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लायंस क्लब ऑफ गुमला द्वारा  कुल 26 मोतियाबिंद मरीजों की जांचोपरांत कुल 9 मरीजों निशुल्क आपरेशन हुआ

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

Leave a Comment