Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सात दुकानों में भीषण चोरी, 4.72 लाख नकद व जेवरात उड़े

On: April 20, 2026 9:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शटर व पीछे के दरवाजे तोड़कर वारदात, ब्ब्ज्ट में कैद हुई घटना

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड मुख्यालय के टंडवा रोड स्थित सात दुकानों को अज्ञात चोरों ने रविवार की रात निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकानों के शटर एवं पीछे के दरवाजे तोड़कर करीब 4.72 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज कुमार सिंह की विदेशी शराब दुकान से 2,65,000 रुपये, विजय विश्वकर्मा की शिवम मशीनरी से 95,000 रुपये, प्रमोद कुमार साहू के जनरल स्टोर से 60,000 रुपये, मोहम्मद अख्तर की गैलेक्सी इंटरप्राइजेज से 20,000 रुपये, मोहम्मद इकबाल की मोना वेडिंग से 12,000 रुपये, सचिन कुमार सोनी की मां अंबे ज्वेलर्स से 12,000 रुपये नकद व 7 ग्राम सोना व पंकज कुमार की ऋषभ मेडिकल एजेंसी से 8,000 रुपये, कुल मिलाकर लगभग 4.72 लाख रुपये की चोरी हुई है। दुकानदारों के अनुसार रविवार की छुट्टी के कारण नकदी बैंक में जमा नहीं हो सकी थी, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। पुलिस की नियमित बाइक पेट्रोलिंग को देखते हुए चोरों ने इस बार मुख्य सड़क की बजाय दुकानों के पीछे के दरवाजों से प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया। घटना की पूरी वारदात दुकानों में लगे ब्ब्ज्ट कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि तकनीकी सेल की मदद से ब्ब्ज्ट फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी पीड़ित दुकानदारों ने थाने में लिखित आवेदन देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

भीषण बस हादसा: 21 लोगों की मौत, 61 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर जोर, अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता

अनियंत्रित हाइवा घर में घुसा, बड़ा हादसा टला, बाउंड्री, पेड़ व वाहन क्षतिग्रस्त, चालक हिरासत में

भीषण बस हादसा: 21 लोगों की मौत, 61 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

स्कूली शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, राज्य भर में बदले स्कूलों के समय; 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल

अक्षय तृतीया पर भारत विकास परिषद की सराहनीय पहल; भीषण गर्मी में 400 से अधिक श्रमिकों को बांटा सत्तू शरबत और ORS

अक्षय तृतीया पर मनी भगवान परशुराम की भव्य जयंती, ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने किया समाज को एकजुट करने का आह्वान

खेतों से कराये गये मिट्टी का परीक्षण, किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का हुआ वितरण

भोज्या डूबने कांड के बाद पोस्टमार्टम में अवैध वसूली का आरोप, जांच समिति गठित

कूड़े में रोटी तलाशते मासूम… सड़क पर बेसुध मां, सिस्टम पर उठे सवाल

पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका… 23 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल

नए उपायुक्त रवि आनंद ने माता भद्रकाली मंदिर में की पूजा, विकास का दिया भरोसा, मंदिर परिसर को और भव्य बनाने की बात

Leave a Comment