
टंडवा (चतरा) सोमवार को प्रखंड क्षेत्र स्थित घाघरा एवं पोकला के 120 किसानों के बीच उनके जमीनों का कराये गये मिट्टी परीक्षण से मिले मिले मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। जहां मौजूद प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक सत्येन्द्र कुमार ने किसानों को मृदा परीक्षण के अनुकूल समुचित मात्रा में खाद का उपयोग करने के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने किसानों को बेहतर पैदावार के लिये मानकों के अनुरूप संतुलित उर्वरक व जैविक खेती करने की सलाह दी।इस मौके पर कृषक मित्र बसंत राणा, रामेश्वर गंझु, रितेश राणा, धनेश्वर उरांव, परोईया देवी, रुबी देवी, अस्मिता देवी समेत अन्य मौजूद थे।




















Total Users : 919422
Total views : 2664489