Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

काली मंदिर में रुद्रचंडी महायज्ञ की तैयारी, ध्वजारोहण के साथ माहौल भक्तिमय

On: April 20, 2026 9:52 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शोभायात्रा में गूंजे जयकारे, 21 मई से शुरू होगा महायज्ञ

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के वशिष्ठ नगर जोरी काली मंदिर परिसर में प्रस्तावित श्रीश्री 1008 रुद्रचंडी महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बाणसिंह तक पहुंची और पुनः वापस लौटते हुए यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु जय दुर्गे, जय शिव, जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। यज्ञ के यज्ञधीश श्री श्याम शरण जी महाराज ने भी ध्वज के साथ श्रद्धालुओं के बीच नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में चतरा विधायक जनार्दन पासवान एवं जिप अध्यक्ष ममता कुमारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। यज्ञ आयोजन समिति के अनुसार, महायज्ञ 21 मई को कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश के साथ शुरू होकर 30 मई तक चलेगा। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, उपप्रमुख राहुल गुप्ता, रवि बजरंगी, कृष्णा पासवान, मुखिया रामरतन साहू, चंद्रिका यादव, रवींद्र यादव, जितेंद्र सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। ध्वजारोहण और शोभायात्रा के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आस्था का वातावरण बन गया है।

11वीं आर्ट्स रिजल्ट में डी.एस.डी. कॉलेज का डंका, 100 प्रतिशत रहा परिणाम, 222 अंक लाकर रुपेश कुमार बने प्रखंड टॉपर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​झारखंड: गर्मी का कहर, KG से 8वीं तक के स्कूल अब सिर्फ 11:30 बजे तक ही चलेंगे।

उपायुक्त ने श्रम, नियोजन एवं कौशल विभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिये जाने का निर्देश

उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक ने किया नये समाहरणालय भवन का निरीक्षण

11वीं आर्ट्स रिजल्ट में डी.एस.डी. कॉलेज का डंका, 100 प्रतिशत रहा परिणाम, 222 अंक लाकर रुपेश कुमार बने प्रखंड टॉपर

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता पर जोर, अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता

अनियंत्रित हाइवा घर में घुसा, बड़ा हादसा टला, बाउंड्री, पेड़ व वाहन क्षतिग्रस्त, चालक हिरासत में

सात दुकानों में भीषण चोरी, 4.72 लाख नकद व जेवरात उड़े

भीषण बस हादसा: 21 लोगों की मौत, 61 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

स्कूली शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, राज्य भर में बदले स्कूलों के समय; 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल

अक्षय तृतीया पर भारत विकास परिषद की सराहनीय पहल; भीषण गर्मी में 400 से अधिक श्रमिकों को बांटा सत्तू शरबत और ORS

Leave a Comment