Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अक्षय तृतीया पर मनी भगवान परशुराम की भव्य जयंती, ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने किया समाज को एकजुट करने का आह्वान

On: April 20, 2026 6:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ शुभारंभ, शास्त्र और शस्त्र के अद्भुत संगम हैं भगवान परशुराम

भीमबर (आजमगढ़): ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन आजमगढ़ के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भीमबर क्षेत्र में भगवान परशुराम की जयंती अत्यंत श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाई गई। इस भव्य समारोह में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और धर्म की रक्षा पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष कामेश्वर राय कमलेश, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, प्रमुख समाजसेवी आर.पी. राय, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. दिवाकर राय, प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय, और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय समेत कई गणमान्य लोग मंचासीन रहे।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जितेंद्र राय बबलू ने कहा कि समाज को एक सूत्र में पिरोना ही ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का मुख्य लक्ष्य है और संगठन निरंतर इस दिशा में समर्पित होकर कार्य कर रहा है। प्रमुख समाजसेवी आर.पी. राय ने अपने विचार रखते हुए कहा, “भगवान परशुराम केवल शस्त्र के ही नहीं, बल्कि शास्त्र के भी अद्भुत संगम के प्रतीक हैं। उनके उच्च आदर्श हमें अन्याय के विरुद्ध तनकर खड़े होने और धर्म की रक्षा करने की प्रेरणा देते हैं।” वहीं, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष कामेश्वर राय कमलेश ने युवा शक्ति को झकझोरते हुए उनसे समाज और अपनी सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथियों के अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री प्रभाकर राय, जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, आलोक राय, जिला महामंत्री पंकज राय, मनीष राय, जिला उपाध्यक्ष राकेश राय, प्रिंस राय, हरिवंश राय, कोषाध्यक्ष विजय राय, रामानुज राय, मंत्री विक्की राय, लखनऊ प्रभारी अनुराग देव राय, संरक्षक संजय राय, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राय, सिंटू राय और शुभम राय सहित पूरी जिला कार्यकारिणी एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम से समाज में सुख-समृद्धि, शांति और न्याय की स्थापना के लिए प्रार्थना की।


रिपोर्ट: त्रिलोकी नाथ राय (राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संवाददाता) | न्यूज स्केल लाइव

इसे भी पढ़ेः- भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, एकता और संस्कृति की रक्षा का आह्वान

इसे भी पढ़ेः- भक्ति, सेवा और समरसता का संगम… परशुराम जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अक्षय तृतीया पर भारत विकास परिषद की सराहनीय पहल; भीषण गर्मी में 400 से अधिक श्रमिकों को बांटा सत्तू शरबत और ORS

खेतों से कराये गये मिट्टी का परीक्षण, किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का हुआ वितरण

भोज्या डूबने कांड के बाद पोस्टमार्टम में अवैध वसूली का आरोप, जांच समिति गठित

कूड़े में रोटी तलाशते मासूम… सड़क पर बेसुध मां, सिस्टम पर उठे सवाल

पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका… 23 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल

नए उपायुक्त रवि आनंद ने माता भद्रकाली मंदिर में की पूजा, विकास का दिया भरोसा, मंदिर परिसर को और भव्य बनाने की बात

तैलीक साहू समाज की बैठक में प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन, शशि गुप्ता फिर बने अध्यक्ष

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर ‘सतर्कता दिवस’ मनाया गया

अज्ञात किशोरी का रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, जेजे एक्ट के तहत सुरक्षित आश्रय, मानवीय पहल की सराहना

धूमधाम से मनी परशुराम जयंती, समाज में एकता का संदेश

महायज्ञ में बाल विदुषी लाडली शरण का प्रवचन, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न, 12 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क

Leave a Comment