Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका… 23 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रसायन मिलाने के दौरान हुई चूक बनी काल, चार कमरे जमींदोज—राहत-बचाव जारी

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने तबाही मचा दी। कट्टानरपट्टी गांव स्थित फैक्ट्री में हुए इस हादसे में 23 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में कई महिलाएं भी शामिल हैं, जिससे घटना और भी दर्दनाक हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों को मिलाने के दौरान हुई गड़बड़ी के कारण हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री के चार कमरे पूरी तरह ध्वस्त हो गए। घटना के समय करीब 30 मजदूर वहां काम कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि यह हादसा मुथुमानिकम के स्वामित्व वाली वनजा पटाखा निर्माण इकाई में हुआ, जिसके पास वैध लाइसेंस भी था। हालांकि, रविवार को अवकाश होने के बावजूद फैक्ट्री में काम चल रहा था, जो अब सवालों के घेरे में है। धमाके के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आग की लपटों और मलबे के बीच कई मजदूर फंस गए। सूचना मिलते ही शिवकाशी, विरुधुनगर और सत्तूर से दमकल और बचाव दल की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए विरुधुनगर के पुलिस अधीक्षक एसपी श्रीनाथ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डटे रहे और बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे। मलबा हटाने का काम जारी है और आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कई शव इतने बुरी तरह झुलस गए हैं कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया है।

घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि तमिलनाडु पटाखा निर्माण का प्रमुख केंद्र है, लेकिन यहां इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। एक बार फिर इस हादसे ने सुरक्षा मानकों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ेः- कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया टैंक फटा, 5 मजदूरों की मौत

इसे भी पढ़ेः- EV चार्जर ब्लास्ट से भीषण आग, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ेः- नौका पर चढ़ते समय नदी में गिरी बस, 24 लोगों की मौत

इसे भी पढ़ेः- बस-ट्रक टक्कर के बाद लगी आग, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ेः- कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment