Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

On: April 20, 2026 8:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पूजन-अर्चन और भक्तिमय वातावरण

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, न्यूज स्केल: उत्कृष्ट सामाजिक संगठन ‘समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़’ की खैरागढ़-छुईखदान-गंडई मातृशक्ति ईकाई के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं, युवतियों और समाज के वरिष्ठजनों ने भारी संख्या में भाग लेकर भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। मातृशक्ति परिषद् की जिलाध्यक्ष डाली तिवारी एवं जिला सचिव स्वाति शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। परिषद् की सदस्याओं ने विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान परशुराम के पराक्रम और धर्म रक्षा के कार्यों को स्मरण किया। इस दौरान आयोजित भजन-कीर्तन में महिलाओं ने भक्ति गीतों से पूरे वातावरण को शिवमय और परशुराममय बना दिया।

धर्म, न्याय और सत्य के प्रतीक हैं भगवान परशुराम

जिला संयोजिका अंजू पांडेय ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा, “भगवान परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और सत्य के प्रतीक हैं। उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मातृशक्ति समाज के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता को असीम बल मिलता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेवा भाव का दिखा संगम

आयोजन में बालिकाओं और महिलाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं:

  • श्लोक वाचन, आकर्षक नृत्य एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ।

  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

  • सामाजिक समरसता और सेवा भाव के तहत जरूरतमंदों के बीच फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया।

क्षेत्रवासियों ने इस भव्य पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे संस्कार-संवर्धन वाले आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

इस आयोजन को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष रुपा उपाध्याय, जिला संगठन विस्तार प्रमुख शैल शर्मा, अर्चना दुबे, सुषमा दुबे, श्यामा तिवारी, श्रद्धा तिवारी, रोहणी शर्मा, मीना तिवारी, अंजू तिवारी, गायत्री तिवारी, विमला शर्मा, सरिता शर्मा, खुशबू शर्मा, और योगिता शर्मा का विशेष सहयोग रहा। साथ ही सरस्वती तिवारी, सती तिवारी, निर्मला तिवारी, रेखा तिवारी, ममता तिवारी, ज्योति तिवारी, आशा, राखी तिवारी, लीला तिवारी, आरती तिवारी, एकता तिवारी, रिंकी शर्मा, किरण तिवारी, सविता तिवारी, ऋतु तिवारी, भूमिका तिवारी, गुनगुन तिवारी, आशा तिवारी, पं. मिहिर झा, पं. गुड्डू शर्मा, पं. सतीश पांडेय, पं. अमन तिवारी, पं. महेश्वर तिवारी, पं. बाबूलाल तिवारी, पं. मोहन तिवारी, पं. अजय तिवारी, पं. निखिल तिवारी, पं. छोटू तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, पं. संतोष तिवारी, पं. घनश्याम तिवारी, पं. प्रेमशंकर तिवारी, पं. सुदर्शन तिवारी, पं. मुकेश तिवारी, पं. गुलशन तिवारी, पं. हर्ष तिवारी, पं. उत्कर्ष तिवारी, पं. विकास तिवारी, पं. नरेन्द्र तिवारी, पाठक जी, पं. अंश तिवारी, पं. राम तिवारी, पं. पिंटू तिवारी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक स्वजन उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ेः- अक्षय तृतीया पर भारत विकास परिषद की सराहनीय पहल; भीषण गर्मी में 400 से अधिक श्रमिकों को बांटा सत्तू शरबत और ORS

इसे भी पढ़ेः- भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, एकता और संस्कृति की रक्षा का आह्वान

इसे भी पढ़ेः- अक्षय तृतीया पर मनी भगवान परशुराम की भव्य जयंती, ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने किया समाज को एकजुट करने का आह्वान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भीषण बस हादसा: 21 लोगों की मौत, 61 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

स्कूली शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, राज्य भर में बदले स्कूलों के समय; 21 अप्रैल से लागू होगा नया शेड्यूल

अक्षय तृतीया पर भारत विकास परिषद की सराहनीय पहल; भीषण गर्मी में 400 से अधिक श्रमिकों को बांटा सत्तू शरबत और ORS

अक्षय तृतीया पर मनी भगवान परशुराम की भव्य जयंती, ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन ने किया समाज को एकजुट करने का आह्वान

खेतों से कराये गये मिट्टी का परीक्षण, किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का हुआ वितरण

भोज्या डूबने कांड के बाद पोस्टमार्टम में अवैध वसूली का आरोप, जांच समिति गठित

कूड़े में रोटी तलाशते मासूम… सड़क पर बेसुध मां, सिस्टम पर उठे सवाल

पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका… 23 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल

नए उपायुक्त रवि आनंद ने माता भद्रकाली मंदिर में की पूजा, विकास का दिया भरोसा, मंदिर परिसर को और भव्य बनाने की बात

तैलीक साहू समाज की बैठक में प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन, शशि गुप्ता फिर बने अध्यक्ष

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर ‘सतर्कता दिवस’ मनाया गया

अज्ञात किशोरी का रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, जेजे एक्ट के तहत सुरक्षित आश्रय, मानवीय पहल की सराहना

Leave a Comment