Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा, स्पा मालिक गिरफ्तार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सुनसान गली में दरिंदगी का आरोप, दो आरोपी फरार—पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

सॉल्टलेक/विधाननगर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के सॉल्टलेक इलाके में युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित स्पा मालिक शिबेंद्र सेन को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, इसी वर्ष 13 फरवरी की रात करीब 8 बजे खालपार की एक सुनसान गली में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि शिबेंद्र सेन और उसके दो अन्य साथियों ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

मामले की शुरुआत बारासात थाने में शिकायत दर्ज होने के साथ हुई थी। बाद में अदालत के निर्देश पर केस को बागुईआटी थाना क्षेत्र में ट्रांसफर किया गया। चूंकि घटना स्थल विधाननगर थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए अब पूरे मामले की जांच विधाननगर पुलिस कर रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि फरार दो अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ेः- झाड़ियों में अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी, चुनावी माहौल में दहशत

पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा चुकी है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं, वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ेः- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

इसे भी पढ़ेः- ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

इसे भी पढ़ेः- स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की पवित्रता को रौंदा है: मॉक पार्लियामेंट में नेहा बोरा का जोरदार हमला, CEC के खिलाफ महाभियोग की मांग

खेत की मेड़ पर मिला नवजात, पास में मिली पूजा-पाठ की सामग्री

सुरक्षित बचपन अभियान: बुनियादी और मध्य विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए गए अधिकार

कोल परियोजना में 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप करने की घोषणा, रैयतों ने जीएम को सौंपा पत्र

तीन साल से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, एक के भरोसे पूरा गांव; लो वोल्टेज से हजारों ग्रामीण परेशान

एकमात्र हाई स्कूल में सिर्फ दो शिक्षक, मैट्रिक परीक्षा देंगे 60 विद्यार्थी; डीसी से मांगे गए शिक्षक

Leave a Comment