बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, ग्रामीणों ने विभाग और जनप्रतिनिधियों से जल्द मरम्मत या नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की
कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड की कुंदा पंचायत अंतर्गत इचातु गांव में बिजली व्यवस्था की बदहाली से हजारों ग्रामीण परेशान हैं। गांव में बिजली आपूर्ति के लिए दो ट्रांसफार्मर लगाए गए थे, लेकिन इनमें से एक पिछले करीब तीन वर्षों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार इसे दुरुस्त करने या बदलने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई, जिससे उनमें नाराजगी है।
फिलहाल पूरे गांव की आपूर्ति एक ही ट्रांसफार्मर के सहारे चल रही है। अधिक लोड के कारण आए दिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। हालत यह है कि मोबाइल चार्ज करने से लेकर पंखा, टीवी और अन्य घरेलू उपकरण चलाने में भी दिक्कत होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकला। इससे बिजली विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से खराब ट्रांसफार्मर की जल्द मरम्मत कराने या नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि गांव में पर्याप्त और सुचारू बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।


















Total Users : 1251726
Total views : 3111565