26 से 31 अक्टूबर तक चले अभियान के तहत अधिकार मित्रों ने बाल विवाह और बाल शोषण के खिलाफ किया सजग; मदद के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और नालसा हेल्पलाइन 15100
सिमरिया (चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 26 से 31 अक्टूबर तक जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। इसी क्रम में शनिवार को सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनियादी विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर कानूनी सहायक केंद्र, सिमरिया और कानूनी सहायता केंद्र, सिमरिया के तत्वावधान में हुआ।
शिविर में अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा और उमेश प्रसाद ने बच्चों को मौलिक अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बाल विवाह और बाल शोषण जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया। साथ ही बताया गया कि किसी भी परेशानी में बच्चे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और नालसा हेल्पलाइन 15100 पर मदद ले सकते हैं।
वहीं अधिकार मित्र सीता देवी के नेतृत्व में दुंदवा मध्य विद्यालय में भी जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। वहां बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई।


















Total Users : 1251723
Total views : 3111562