Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झाड़ियों में अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी, चुनावी माहौल में दहशत

On: April 19, 2026 2:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बलात्कार के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी—पहचान अब तक अज्ञात

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच नदिया जिले के नवद्वीप इलाके से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार सुबह विष्णुप्रिया हॉल्ट स्टेशन के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में भय का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला का शव अप लाइन के किनारे घने झाड़ियों में पड़ा मिला। शव के सामने ही एक देशी शराब की दुकान स्थित है। सुबह जब लोग चाय पीने के लिए बाहर निकले, तो उनकी नजर इस भयावह दृश्य पर पड़ी और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था, जिससे बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, स्थानीय निवासियों का यह भी कहना है कि महिला उस इलाके की नहीं लगती, जिससे यह शक और गहरा गया है कि उसकी हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया हो। सूचना मिलते ही नवद्वीप थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और संभावित यौन शोषण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल महिला की पहचान करने और पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है। चुनावी माहौल के बीच इस तरह की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं स्थानीय लोग भी भय और आक्रोश के माहौल में हैं।

इसे भी पढ़ेः- दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

इसे भी पढ़ेः- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

इसे भी पढ़ेः- ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

इसे भी पढ़ेः- स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा, स्पा मालिक गिरफ्तार

बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, छापेमारी में 61 ट्रैक्टर बालू जब्त

बेड़ियों में जकड़ी मासूम 15 दिन तक भटकती रही, अब जाकर पहुंची संरक्षण में

कलश यात्राओं सेउमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था में डूबे गांव-गांव

तैलीक साहू महासभा की बैठक में पंचायत कमिटी गठन, संगठन मजबूती पर जोर

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट

रेफरल अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण शुरू, किशोरियों को मिलेगा लाभ

संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया जागरूक

अनिमेश नैथानी बने चतरा के 33वें पुलिस अधीक्षक, पदभार ग्रहण करते ही दिए सख्त संकेत

भूमि विवाद में मारपीट, बुजुर्ग घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

लापता छात्र की बरामदगी में सहयोग करने वाले टोटो चालक सम्मानित

Leave a Comment