Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

नीलगाय-जंगली सूअर का आतंक, तूफान से गिरी धान की फसल पर जानवरों की दोहरी मार

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

धान, आलू और मटर को पहुंच रहा नुकसान, लागत निकालना भी मुश्किल; किसानों ने वन विभाग से सुरक्षा के ठोस उपाय और मुआवजे की मांग की

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के खलारी गांव के दूधपनिया इलाके में जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान हैं। नीलगाय, जंगली सूअर समेत अन्य जानवर खेतों में लगी धान, आलू, मटर सहित अन्य फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

किसान प्रसादी राम, अशोक दास, सुरेश दास समेत अन्य किसानों ने बताया कि चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण हुई लगातार बारिश और तेज हवा से धान की फसल पहले ही खेतों में गिर गई है। अब जंगली जानवर खेतों में घुसकर बची-खुची फसल भी नष्ट कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि दिन-रात मेहनत के बावजूद उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है।

किसानों के अनुसार खेती में महंगे बीज, खाद और अन्य सामग्री लगाई गई है, लेकिन फसल सुरक्षित नहीं रह पा रही। यही स्थिति रही तो खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। मौसम की मार झेल रहे किसानों की परेशानी जंगली जानवरों ने और बढ़ा दी है। किसानों ने वन विभाग और संबंधित अधिकारियों से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस पहल करने तथा नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की पवित्रता को रौंदा है: मॉक पार्लियामेंट में नेहा बोरा का जोरदार हमला, CEC के खिलाफ महाभियोग की मांग

खेत की मेड़ पर मिला नवजात, पास में मिली पूजा-पाठ की सामग्री

सुरक्षित बचपन अभियान: बुनियादी और मध्य विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए गए अधिकार

कोल परियोजना में 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप करने की घोषणा, रैयतों ने जीएम को सौंपा पत्र

तीन साल से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, एक के भरोसे पूरा गांव; लो वोल्टेज से हजारों ग्रामीण परेशान

एकमात्र हाई स्कूल में सिर्फ दो शिक्षक, मैट्रिक परीक्षा देंगे 60 विद्यार्थी; डीसी से मांगे गए शिक्षक

Leave a Comment