Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

On: April 17, 2026 2:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दहेज उत्पीड़न का आरोप, शव पर मिले निशान—आरोपी ससुरालवाले फरार

औरंगाबाद (संवाददाता–आशीष पांडेय): औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि काजल की शादी वरुण कुमार उर्फ बिट्टू सिंह के साथ हुई थी, लेकिन विवाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप में ससुर प्रमोद सिंह, सास शकुंतला देवी और देवर रोहित कुमार उर्फ टुट्टू सिंह के नाम भी शामिल हैं।

घटना के दिन परिजनों को सूचना मिली कि काजल की तबीयत खराब है। जब वे ससुराल पहुंचे, तो काजल का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार, शव पर चोट के निशान और गले पर फंदे के संकेत पाए गए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। बताया जा रहा है कि इस शादी की मध्यस्थता मंजुराही निवासी संगीता देवी और अजय सिंह द्वारा कराई गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना एक बार फिर दहेज प्रथा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। परिजनों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ेः- दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

इसे भी पढ़ेः- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

इसे भी पढ़ेः- फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल! पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल,एक कॉल ने हिला दी वर्दी की साख

इसे भी पढ़ेः- स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान

इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

आकांक्षा परीक्षा और इंटर के शानदार रिजल्ट पर जताई खुशी, छात्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Leave a Comment