Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कौलेश्वरी पहाड़ पर बनेगी फिल्म, शूटिंग टीम ने सांसद से की मुलाकात; मिला हरसंभव सहयोग का भरोसा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आवास पर हुई बैठक में फिल्म की योजना पर चर्चा; सांसद बोले- कौलेश्वरी की पहचान को मिलेगी नई ऊंचाई, पर्यटन को भी मिलेगी दिशा

हंटरगंज (चतरा)। झारखंड के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल मां कौलेश्वरी पहाड़ की पहचान अब फिल्म के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी है। कौलेश्वरी पहाड़ के नाम पर बनने वाली फिल्म की शूटिंग टीम के सदस्यों ने शनिवार को चतरा स्थित आवास पर सांसद कालीचरण सिंह से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म निर्माण की योजना और कौलेश्वरी की विशेषताओं को पर्दे पर उतारने को लेकर चर्चा हुई।

सांसद ने फिल्म निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए टीम को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कौलेश्वरी पहाड़ केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का भी अहम केंद्र है। उनके अनुसार फिल्म बनने से कौलेश्वरी को नई ऊंचाई मिलेगी और देश-दुनिया के लोग इसके महत्व से परिचित हो सकेंगे।

यह पहल चतरा जिले के पर्यटन की संभावनाओं को भी नई दिशा दे सकती है। कौलेश्वरी की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक महत्व को फिल्म के जरिए सामने लाने की कोशिश को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

80 लाख की शराब लेकर निकला ट्रक चौपारण में मिला खाली, कुएं से बरामद शव की पहचान चालक के रूप में हुई; शराब माफिया की हत्या की आशंका

पंचायत समिति की बैठक: प्रमुख ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी

DC का जनता दरबार: नेत्रहीन व्यक्ति को मिलेगा आवास, अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, परोरिया ने महज 31 गेंदों में 98 रन बनाकर नोवाखाप को हराया

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई शपथ; दो प्रचार रथों को दिखाई हरी झंडी

अनुयायियों की जागरूकता रैली, शाकाहारी जीवन अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश

Leave a Comment